एक्सप्लोरर

Gurugram: गुरुग्राम से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद को अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार 

गुरुग्राम जिले के बादशाहपुर विधानसभा सीट से विधायक राकेश दौलताबाद ने साल 2009, 2014 और 2019 में चुनाव लड़ा. इनमें 2019 में वह बतौर निर्दलीय​ विधायक विधानसभा के लिए चुने गए थे.

Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम जिले के बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद का शनिवार शाम दौलताबाद के स्वर्ग आश्रम में गमगीन माहौल के बीच राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. शनिवार दोपहर के समय उनका दोपहर को हार्ट अटैक आने से निधन हो गया था. अंतिम सस्कार से पहले उनके दौलताबाद निवास पर अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोग पहुंचे थे.

साल 2019 में बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर विजयी हुए विधायक राकेश दौलताबाद को आज सुबह करीब नौ बजे अचानक दिल का दौरा पड़ गया. जिस कारण उन्हें पालम विहार स्थित मणिपाल अस्पताल में ईलाज के  लिए ले जाया गया. चिकित्सकों के भरसक प्रयासों के बावजूद उनको बचाया नहीं जा सका. गांव दौलताबाद में 17 मार्च 1980 को पिता जिले सिंह व माता रोशनी देवी के घर राकेश दौलताबाद का जन्म हुआ था.

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

राकेश दौलताबाद ने साल 2009, 2014 तथा वर्ष 2019 में तीन बार बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा, जिनमें पिछली बार वे विधायक निर्वाचित हुए. आज अचानक उनके निधन का समाचार सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. गांव दौलताबाद के स्वर्ग आश्रम में राजकीय सम्मान के साथ विधायक राकेश दौलताबाद के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया. 

विधायक के निधन पर शोक की लहर 

हरियाणा सरकार की ओर से डीसीपी ट्रैफिक विरेंद्र विज एवं मानेसर के एसडीएम दर्शन यादव ने दिवंगत नेता के सम्मान में श्रद्धांजलि अर्पित की. हरियाणा  पुलिस के जवानों ने हवाई राऊंड फायर कर उन्हें अंतिम सलामी दी. पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता, महम के विधायक बलराज कुंडू और पृथला के विधायक नैनपाल सिंह रावत ने भी दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके निधन पर गहरा दुख जताया. विधायक राकेश दौलताबाद के ज्येष्ठ पुत्र मिलिंद जांघू ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी.

गुुरुग्राम के उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने भी विधायक राकेश दौलताबाद के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि विधायक राकेश दौलताबाद के चले जाने से क्षेत्र को अपूर्णीय क्षति पहुंची है. स्व. राकेश दौलताबाद के परिवार में पिता जिलेसिंह, माता रोशनी देवी, धर्मपत्नी कुमुदनी, पुत्र मिलिंद जांघू, देव जांघू, भतीजी चारवी जांघू और भतीजा युग जांघू हैं. 

उनके छोटे भाई संदीप जांघू का तीन साल पहले 2021 में कोविड के दौरान निधन हो गया था. विधायक राकेश दौलताबाद को हजारों अश्रुपूरित नेत्रों ने आज अंतिम विदाई दी.

(राजेश यादव की रिपोर्ट )

Punjab News: '...ताकि पाकिस्तान से लोग इलाज के लिए यहां आ सकें', पंजाब के पूर्व CM चन्नी का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली लक्ष्मी योजना: शालीमार बाग कैंप में महिलाओं के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, आवेदन पर किए हस्ताक्षर
दिल्ली लक्ष्मी योजना: शालीमार बाग कैंप में महिलाओं के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता
15 अगस्त से पहले पुलिस के निशाने पर सेकेंड हैंड कार डीलर! जानिए पूरी वजह
15 अगस्त से पहले पुलिस के निशाने पर सेकेंड हैंड कार डीलर! जानिए पूरी वजह
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget