एक्सप्लोरर

Gurugram News: दुकान में छापेमारी, प्रतिबंधित विदेशी ई सिगरेट बेचते दुकानदार गिरफ्तार

Gurugram News: गुप्त सूचना के आधार पर सीएम फ्लाइंग ने बादशाहपुर थाना की टीम और सेक्टर 56 थाना की टीम के साथ एक संयुक्त टीम के साथ रेड मारी इसमें काफी मात्रा में प्रतिबंधित विदेशी ई सिगरेट बरामद हुई.

CM Flying Squad Raid News: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में सीएम फ्लाइंग, बादशाहपुर पुलिस थाना की टीम और सेक्टर 56 थाना की टीम ने संयुक्त टीम बनाकर एक पान शॉप पर छापा मारा जहां पुलिस ने विदेशी ई सिगरेट बरामद की है. दरअसल सीएम फ्लाइंग को एक गुप्त सूचना मिली थी कि बादशाहपुर थाना एरिया और सेक्टर 56 थाना एरिया में पान शॉप की दुकान पर प्रतिबंधित विदेशी ई सिगरेट बेची जा रही है. इसी को लेकर सीएम फ्लाइंग टीम ने बादशाहपुर थाना की टीम और सेक्टर 56 पुलिस थाना की टीम को लेकर एक संयुक्त रेड टीम बनाई. जिसके आधार पर पान की शॉप पर रेड की गई और प्रतिबंधित विदेशी ई सिगरेट बरामद भी की गई.

सीएम फ्लाइंग द्वारा संयुक्त टीम को साथ लेकर गुरुग्राम के सेक्टर 56 एरिया में जय मातादी पान शॉप व कोको याया पान जैक्शन तुलिप चौक बादशाहपुर में छापा मारा गया. जहां से प्रतिबंधित ई-सिगरेट व विदेशी सिगरेट की अवैध बिक्री करने वाले दुकानदार पर रेड की गई. आपको बता दे जो ई सिगरेट दुकानदार बेच रहे थे उन पर प्रतिबंध लगाया गया है. लेकिन फिर भी पैसों के लालच में कुछ दुकानदार इन प्रतिबंधित विदेशी ई सिगरेट को बेचते हैं. किसी को लेकर सीएम फ्लाइंग की संयुक्त टीम ने छापा मारा और दुकानदार को ई सिगरेट समय हिरासत में ले लिया गया.
 
प्रतिबंधित विदेशी ई सिगरेट बेचने के आरोप में किया गिरफ्तार
सीएम फ्लाइंग के डीएसपी इंद्रजीत यादव ने बताया कि सीएम फ्लाइंग को एक गुप्त सूचना मिली थी इस सेक्टर 56 एरिया और बादशाहपुर थाना एरिया में दुकानदार प्रतिबंधित ई सिगरेट बेच रहे हैं इसी के आधार पर सीएम फ्लाइंग ने बादशाहपुर थाना की टीम और सेक्टर 56 थाना की टीम के साथ एक संयुक्त टीम तैयार कर रेड मारी. जिसमें पहले से ही ते व्यक्ति को दुकान पर विदेशी ई सिगरेट लेने भेजा गया और जैसे ही दुकानदार ने ई सिगरेट दी उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

पहले भी पुलिस इनको कर चुकी है गिरफ्तार
सीएम फ्लाइंग के डीएसपी इंद्रजीत यादव ने बताया कि सेक्टर 56 थाना एरिया में जय माता दी नाम से पान शॉप चलाने वाले रोहित कुमार को व बादशाहपुर थाना एरिया में कोको याया पान शॉप चलाने वाले सुरेंद्र और उसके नौकर अजय को प्रतिबंधित विदेशी ई सिगरेट के हिरासत में ले लिया. जब हिरासत में लिए गए दुकानदारों से इन सिगरेट की बिक्री के लाइसेंस के बारे में पूछा गया तो उनके पास कोई लाइसेंस नहीं मिला. डीएसपी इंद्रजीत यादव ने यह भी बताया कि पहले भी इन लोगों को पुलिस पकड़ चुकी है. लेकिन पैसे के लालच में यह दोबारा से इसी काम में फिर से लिप्त हो गए.

विभिन्न धाराओं में मामला किया गया दर्ज
इसके साथ-साथ डीएसपी इंद्रजीत यादव ने यह भी बताया कि इन दुकानदारों के पास से काफी मात्रा में प्रतिबंधित विदेशी ई सिगरेट बरामद की गई है. जिनको पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. पकड़े गए तीनों आरोपियों को एरिया के हिसाब से सेक्टर 56 थाना में और बादशाहपुर थाना में भेज दिया गया है जहां इन पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर इन्हें जिला अदालत में पेश किया जाएगा.

राजेश यादव की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: Delhi: दिल्ली में ठंड नहीं हुई बर्दाश्त तो युवक बाइक में लगा दी आग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी
एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी
जामिया में आधी रात को पत्थरबाजी और तोड़फोड़, पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर लेंगे एक्शन
जामिया में आधी रात को पत्थरबाजी और तोड़फोड़, पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर लेंगे एक्शन
'वजहें खत्म नहीं होंगी', सरकार पर सेंसरशिप का आरोप लगाकर बोले अभिजीत दीपके
'वजहें खत्म नहीं होंगी', सरकार पर सेंसरशिप का आरोप लगाकर बोले अभिजीत दीपके
कांग्रेस रैली से नाराज व्यापारियों ने फिर लिखा राहुल गांधी को पत्र- 'हमसे 20 मिनट मिल लें'
कांग्रेस रैली से नाराज व्यापारियों ने फिर लिखा राहुल गांधी को पत्र- 'हमसे 20 मिनट मिल लें'

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget