एक्सप्लोरर

गुरुग्राम: थाने के अंदर हो बदसलूकी तो QR कोड के जरिए करें शिकायत, सीधा कमिश्नरेट को मिलेगा फीडबैक

Gurugram News: गुरुग्राम पुलिस ने अपनी सेवा में सुधार के लिए क्यूआर कोड तकनीक शुरू की है. थाना में आने वाले लोगों को क्यूआर कोड स्कैन करके पुलिस आयुक्त को फीडबैक देने की सुविधा मिलेगी.

Gurugram Police News: सेवा, सुरक्षा और सहयोग का नारा देने वाली पुलिस ने आम जनता के बीच अपनी छवि को बेहतर बनाने के लिए अब क्यूआर कोड तकनीक पर कार्य शुरू कर दिया है. पुलिस थाने में अपनी शिकायत लेकर आने वाले शिकायतकर्ता को परेशानियों से बचने के लिए गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर ने सभी थानों में क्यूआर कोड चस्पा किए हैं.

इन क्यूआर कोड के जरिए पुलिस थानों में आने वाले लोग अपना फीडबेक पुलिस कमिश्नर को दे सकेंगे. गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने कहा कि पुलिस आमजन से बेहतर व्यवहार और उनकी शिकायतों पर बेहतर और प्रभावी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है. आमजन को और अधिक बेहतर और प्रभावी सेवा देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं.

पुलिस के काम को रेट कर सकेंगे विजिटर्स
लोगों से पुलिस के कार्यों के फीडबैक लेने के लिए एक अनूठी पहल की शुरुआत की गई है. इसके तहत गुरुग्राम के सभी पुलिस थानों में क्यूआर कोड लगाए जाएंगे, जिसको स्कैन करके थानो में आने वाले विजिटर्स पुलिस के कार्यों की रेटिंग और अपने सुझाव डिजिटल रूप से साझा कर सकेंगे.

डिजिटल टेक्नीक से फीडबैक लेने की इस अनूठी पहल का शुभारंभ गुरुग्राम के थाना सदर से की गई है. पुलिस कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए गुरुग्राम के सभी पुलिस थानों में क्यूआर कोड लगाए जाएंगे. पुलिस थाने में सहायता के लिए आने वाले विजिटर्स, पीड़ित और शिकायकर्ता इस क्यूआर कोड को स्कैन करके पुलिस कार्रवाई और पुलिस द्वारा दी गई सहायता से संबंधित अपना फीडबैक दे सकेंगे.

क्यूआर कोड स्कैन करने पर क्या होगा?

जब कोई व्यक्ति पुलिस की कार्यशैली के बारे में अपना फीडबैक देने के लिए थाने में लगे क्यूआर कोड को स्कैन करेगा तो ऑनलाइन एक पेज ओपन होगा, जिसमें स्टार के माध्यम से रेटिंग चुनने, शिकायतकर्ता का नाम, मोबाइल फोन नंबर, शिकायत करने की तारीख, शिकायत का प्रकार,संबंधित पुलिस अधिकारी का नाम, अपने विचार, पुलिस थाने की साफ-सफाई, स्टॉफ उपलब्ध था या नहीं, स्टॉफ द्वारा विजिटर की मदद की गई या नहीं और विजिटर की समस्या का समाधान हुआ या नहीं इत्यादि विकल्पों को चुनकर अपना फीडबैक दे सकेंगे.

शिकायतकर्ताओं द्वारा दी गई प्रतिक्रिया के बाद सभी थानों की कार्रवाई, व्यवहार का आकलन किया जाएगा तथा उसके आधार पर पुलिस आयुक्त गुरुग्राम द्वारा निर्देश देकर पुलिस कार्यशैली में सुधार कराया जाएगा. थाना में क्यूआर कोड लागकर शिकायतकर्ता से थाना पुलिस का फीडबैक लेने का मुख्य उद्देश्य लोगों की शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही कराना, पुलिस कार्यशैली की कमियों में सुधार करके प्रभावी कार्यशैली तैयार करना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
अभिजीत दीपके का दावा, 'मैं जहां ठहरा हूं, वहां अंडरकवर कॉप्स...'
अभिजीत दीपके का दावा, 'मैं जहां ठहरा हूं, वहां अंडरकवर कॉप्स...'
जामिया के हॉस्टल में खाने पर HC सख्त, छात्रा को हुआ था टाइफाइड, मांगा जवाब
जामिया के हॉस्टल में खाने पर HC सख्त, छात्रा को हुआ था टाइफाइड, मांगा जवाब
16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा CP का सेंट्रल पार्क, CJP के कार्यक्रम से पहले फैसला
16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा CP का सेंट्रल पार्क, CJP के कार्यक्रम से पहले फैसला

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget