एक्सप्लोरर

Gurugram News: डीएलएफ फेज-3 में 30 अवैध दुकानों को किया गया सील, डीटीपीई ने की कार्रवाई

Gurugram Shop Sealed: एनफोर्समेंट टीम 18 सितंबर को DLF फेज 3 के यू-ब्लाक पहुंची. यू-7, 8, 9, 10 की लेन में दस मकानों में करीब 30 दुकानें सील की गई और अतिक्रमण पर जेसीबी चलाकर तोड़ दिया गया.

Gurugram News: दिल्ली से साइबर सिटी गुरुग्राम में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर एनफोर्समेंट (डीटीपीई) की तरफ से सोमवार (18 सितंबर) से एक बार फिर सीलिंग अभियान की शुरुआत कर दी गई है. गुरुग्राम के डीएलएफ फेज तीन स्थित यू-ब्लाक के 60 वर्ग गज के रिहायशी प्लाटों में अवैध रूप से दुकानें खोल व्यावसायिक गतिविधियां चलाई जा रही थी. 

करीब दस मकानों में 30 व्यावसायिक दुकानें अवैध रूप से चलाई जा रही थी. सभी दुकानों को सील कर दिया गया. इस दौरान एनफोर्समेंट टीम के साथ इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा. जिसके चलते कोई विरोध नहीं हुआ.

डीटीपीई ने 30 दुकानों को किया सील
सीलिंग करने पहुंचे गुरुग्राम के डीटीपीई मनीष यादव ने बताया की एनफोर्समेंट टीम  सोमवार (18 सितंबर) को यू-ब्लाक पहुंची.  यू-7, 8, 9, 10 की लेन में दस मकानों में करीब 30 दुकानें सील की गई. इन्हीं सड़कों पर दुकानों के सामने करीब छह फीट तक किए गए अतिक्रमण पर जेसीबी चलाकर तोड़ दिया गया. इसमें अस्थायी टीन शेड, छप्पर, काउंटर लगाए हुए थे जिन पर टीम ने जेसीबी चला अतिक्रमण हटा दिया. इन दुकानों में जूस कॉर्नर, खाने-पीने की दुकानें, रेस्टोरेंट इत्यादि अवैध रूप से चलाए जा रहे थे. 

मकान मालिकों को भी दिए नोटिस
एनफोर्समेंट टीम की तरफ से विभिन्न लाइसेंस कालोनियों में सीलिंग अभियान चलाया जा रहा है. अब तक 800 से अधिक मकान मालिकों को नोटिस जारी किया जा चुका है और 150 के करीब गतिविधि सील की जा चुकी है. यू-ब्लाक में चलाए गए अभियान से भी इन मकान मालिकों को नोटिस जारी किया गया था लेकिन किसी ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जिसके बाद सीलिंग अभियान चलाया गया. सीलिंग और तोड़फोड़ अभियान के दौरान डीटीपीई के अलावा एटीपी दिनेश कुमार, जूनियर इंजीनियर राजन, आकाश राव, एफटी प्रशांत तथा पारस मौजूद रहे. (राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Gurugram: दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल के साथ लूट का एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में शुरू हुआ भारतीय व्यापार महोत्सव, 'लोकल' को ग्लोबल बनाने पर जोर
दिल्ली में शुरू हुआ भारतीय व्यापार महोत्सव, 'लोकल' को ग्लोबल बनाने पर जोर
'BCI, मनन मिश्रा की संपत्ति नहीं' सुशांत सिंह का केस लड़ने वाले SCBA चीफ विकास सिंह का बड़ा बयान
'BCI, मनन मिश्रा की संपत्ति नहीं' सुशांत सिंह का केस लड़ने वाले SCBA चीफ विकास सिंह का बड़ा बयान
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget