एक्सप्लोरर

Gurugram: जाम में हॉर्न बजाने पर महिला को कार से निकाला, जड़ दिए कई थप्पड़, कहा- 'घर आकर दोबारा मारूंगा'

यह घटना एमडीआई चौक पर हुई. पुलिस ने बताया कि इस हादसे में महिला की आंख, नाक और चेहरे पर चोट आई है. उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है.

Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने ट्रैफिक जाम के दौरान कथित तौर पर हॉर्न बजाने को लेकर एक महिला को उसकी कार से बाहर निकाला और उसे थप्पड़ जड़ दिए. गुरुवार को पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि रोड रेज की यह घटना बुधवार सुबह एमडीआई चौक (MDI Chowk) पर हुई.

महिला ने दर्ज कराई शिकायत

मामले को लेकर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़ित महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा जैसे ही जाम साफ हुआ आरोपी शख्स ने एमडीआई चौक के पास ओवरटेक कर उसकी कार के सामने अपनी कार रोकी और फिर उसे उसकी कार से बाहर निकालकर एक के बाद एक कई थप्पड़ मारे.

आरोपी ने महिला की दी जान से मारने की धमकी

पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि शख्स ने  उसे जान से मारने की भी धमकी दी और कहा कि वह उसके घर आएगा और  दोबारा उसे मारेगा. महिला ने कहा कि मौके पर लोगों की भीड़ जमा होता देख शख्स वहां से भाग गया. पीड़िता ने आगे कहा कि इस घटना में उसकी बाईं आंख, नाक पर चोटें आई हैं और उसे इलाज के लिए अस्पताल जाना पड़ा. वहीं पूरे मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि महिला की शिकायत पर अज्ञात आरोपी शख्स के खिलाफ बुधवार रात सेक्टर 18 पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 323 (चोट पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी) और आईपीसी की धारा 509 (एक महिला की गरिमा का अपमान करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सेक्टर 18 थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने कहा की सीसीटीवी और महिला द्वारा मुहैया कराए गए कार के नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने बताया कि महिला एक वित्तीय फर्म में कार्यरत है और उसकी नाक, कान और चेहरे पर चोटें आई हैं. 

यह भी पढ़ें: Wrestlers Protest: रेसलर्स की अपनी मांगों को लेकर धरना जारी, समर्थन में आए बॉक्सर विजेंदर सिंह, सरकार से की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में दिनदहाड़े 75 लाख की लूट का खुलासा, पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड
दिल्ली में दिनदहाड़े 75 लाख की लूट का खुलासा, पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड
'मुसलमान ज्यादा चीनी खा रहा है इसलिए...', संजय सिंह का BJP पर तंज
'मुसलमान ज्यादा चीनी खा रहा है इसलिए...', संजय सिंह का BJP पर तंज
दिल्ली से गायब हो जाएंगे कूड़े के पहाड़? 'कूड़े से आजादी का अभियान' तेज
दिल्ली से गायब हो जाएंगे कूड़े के पहाड़? 'कूड़े से आजादी का अभियान' तेज
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget