एक्सप्लोरर

Gurugarm: FIR के बाद भी नहीं सुधर रहे लोग, NH से लगे नाले में घरों से लाकर रोज फेंका जा रहा कूड़ा

Delh-NCR News: गुरुग्राम से गुजरने वाली एनएच-48 पर लगने वाले जाम में आम लोगों की लापरवाही भी शामिल है. दरअसल स्थानीय लोग कूड़ा नाले में फेंक देते हैं और बारिश में नाले का कूड़ा सड़क पर फैल जाता है.

Gurugram News: गुरुग्राम (Gurugram) में नेशनल हाइवे-48 की सर्विस लेन में बने नाले की सूरत खुद गांव के लोग ही बिगाड़ रहे हैं. कहने को तो यह नाला बरसाती पानी की निकासी (Drainage) लिए बनाया गया है, लेकिन यह नाला पानी से ज्यादा कूड़ा-करकट डालने के काम आ रहा है. नाले में आसपास बने घरों से और होटल से निकलने वाली गंदगी डाली जाती है. जब बारिश (Rain) का मौसम आता है तो नाले से गंदगी सर्विस लेन और हाइवे पर आ जाती है. जिसके कारण हाइवे पर वाहनों का जाम भी लग जाता है. 

हाइवे किनारे नरसिंहपुर गांव से लेकर राजीव चौक से पहले ओमनगर तक नाले के हालात बहुत खराब हो गए हैं. इसी तरह से राजीव चौक से खेडक़ीदौला टोल तक आते समय भी बरसाती नाले के हालात बुरे हैं.  कहने को तो बरसात के समय नाले की जेसीबी से सफाई करके गंदगी निकाली जाती है, लेकिन इसका कोई स्थायी समाधान नहीं है. इन नालों में गंदगी का बड़ा कारण इसके किनारे रहने वाले लोग और व्यवसायिक प्रतिष्ठान हैं.

घरों से निकल नाले में डाल देते हैं गंदगी
नरसिंहपुर गांव हाइवे किनारे ही बसा है. हाइवे की सर्विस लेन के साथ घरों से निकलने वाली गंदगी शायद ही कभी गंदगी उठाने वाले टैंपो में डाली जाती हो, लेकिन नाले में जरूर डाली जाती है. क्योंकि रोज सुबह से शाम तक यहां की महिलाएं और कुछ पुरुष गंदगी को घरों से लेकर आते हैं और नाले में डाल कर चले जाते हैं. नाले में पानी कहीं नजर नहीं आता. गंदगी ही तैरती रहती है. बरसात आने पर इस नाले की स्थिति बद से बदतर हो जाती है. हाइवे के दोनों ओर नाले से निकलकर गंदगी मुख्य सडक़ पर आ जाती है. पानी तो कुछ घंटे बाद उतर जाता है, लेकिन जो गंदगी नाले से निकलकर आती है वह सडक़ पर ही सड़ती रहती है.

ढाबा संचालकों पर हो चुका है एफआईआर
19 जुलाई 2023 को हाइवे पर बरसाती पानी की निकासी को लेकर गुरुग्राम के डीसी निशांत कुमार यादव ने राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर रामपुरा फ्लाईओवर के पास ड्रेनेज सिस्टम का निरीक्षण किया था. ड्रेनेज सिस्टम को बाधित करने वाले पेट्रोल पंप और ढाबा संचालकों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराने के निर्देश दिए थे. लेकिन कोई समाधान नहीं निकला. इस बारे में हमने ग्रामीणों से बात करने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. 

डीसी निशांत ने दी यह जानकारी
हमने गुरुग्राम के डीसी निशांत कुमार यादव से बात की तो उन्होंने कहा की समय-समय पर नालों की सफाई की जाती है खासकर बरसात आने से पहले नालों की सफाई की जाती है लेकिन कुछ लोग इन नालों में कूड़ा डाल देते हैं जिसकी वजह से पानी ओवरफ्लो होकर हाइवे पर आ जाता है और इसी कारण वाहनों का जाम भी लग जाता है.

ये भी पढ़ें- Delhi: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस एडवाइजरी जारी, कल PM Modi द्वारका में करेंगे IICEC उद्घाटन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'1 नवंबर को ही होगी कांग्रेस की रैली', राहुल गांधी के रुख से व्यापारियों की बढ़ी चिंता
'1 नवंबर को ही होगी कांग्रेस की रैली', राहुल गांधी के रुख से व्यापारियों की बढ़ी चिंता
दिल्ली में 1 नवंबर से इन गाड़ियों की एंट्री बंद, माल सप्लाई और टूरिज्म पर संकट
दिल्ली में 1 नवंबर से इन गाड़ियों की एंट्री बंद, माल सप्लाई और टूरिज्म पर संकट
दिल्ली का मास्टर प्लान तैयार! 695 km दौड़ेगी मेट्रो, साइकिल के लिए 200 km का ट्रैक
दिल्ली का मास्टर प्लान तैयार! 695 km दौड़ेगी मेट्रो, साइकिल के लिए 200 km का ट्रैक
दिल्ली वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की डेडलाइन 30 अक्टूबर, अब सिर्फ 3 दिन बाकी
दिल्ली वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की डेडलाइन 30 अक्टूबर, अब सिर्फ 3 दिन बाकी

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra Vidhan Parishad Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget