एक्सप्लोरर

Delhi Road Accident: गुरुग्राम द्वारका एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, दो कारों की टक्कर में 1 की मौत, 6 लोग घायल

Gurugram: गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर आमने-सामने दो स्विफ्ट गाड़ियों की टक्कर हो गई, जिसमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि एक महिला की इस हादसे में मौत हो गई है.

Delhi News: दिल्ली से गुरुग्राम (Gurugram) के बीच यातायात को सुगम बनाने के लिए दिल्ली के रंगपुरी से शुरू होकर गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल के पास समाप्त होने वाला बहुप्रतीक्षित द्वारका एक्सप्रेस-वे शुरू होने से पहले ही मौत का एक्सप्रेस-वे बन गया है. लंबे समय से इस पर काम चल रहा है और इसे पिछले महीने में ही गुरुग्राम वाले द्वारका एक्सप्रेस-वे के हिस्से को खोला जाना था, लेकिन बिजली की तारों की वजह से इसका बचा हुआ काम पूरा नहीं हो पाया. 

इस वजह से इसे अब जून महीने से लोगों के लिए खोला जाएगा, लेकिन इससे पहले ही रफ्तार में गाड़ियां गुरुग्राम वाले हिस्से पर दौड़ती नजर आने लगी है. यही नहीं इस पर रॉन्ग साइड से भी गाड़ियां पूरी रफ्तार से चल रही हैं. इस कारण कल गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर आमने-सामने दो स्विफ्ट गाड़ियों की टक्कर हो गई, जिसमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि एक महिला की इस हादसे में मौत हो गई है.

एक महिला की मौत, 6 गंभीर
बताया जा रहा है कि महिला किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए गुरुग्राम आयी हुई थी और सेक्टर 90 से खेड़की दौला होते हुए दिल्ली वापस लौट रही थी. इसी दौरान सेक्टर 36 में  एक स्विफ्ट गाड़ी जो कि कैब थी रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में खेड़की दौला की तरफ जा रही थी. कैब ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे दोनों ही गाड़ियों के इंजन के परखच्चे उड़ गए और इस हादसे में गुरुग्राम से आ रही महिला की मौत हो गई. जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

क्रेन की मदद से दोनों गाड़ियों को हटाया 
इस मामले में पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. फिलहाल, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, क्योंकि इस हादसे में दोनों गाड़ियों में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जबकि एक महिला की मौत हो गयी है. हादसे के बाद राहगीरों ने रुक कर उनकी मदद की और उन्हें एम्बुलेंस और प्राईवेट गाड़ियों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया. घटना की सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दोनों गाड़ियों को एक्सप्रेस-वे से हटाया गया.

ये भी पढ़ें- Delhi: दिल्ली में नहीं थम रहा कुत्तों का आतंक, एक ही दिन में महिला समेत दो बच्चों को नोंचा

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर पाइपलाइन से सप्लाई
पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर पाइपलाइन से सप्लाई
दिल्ली में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 2.9 थी तीव्रता
दिल्ली में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 2.9 थी तीव्रता
दिल्ली-NCR में गर्मी से मिलेगी राहत, पूरे हफ्ते सुहाना रहेगा मौसम
दिल्ली-NCR में गर्मी से मिलेगी राहत, पूरे हफ्ते सुहाना रहेगा मौसम
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget