एक्सप्लोरर

Gurugram Crime: गुरुग्राम में पति ने पत्नी की नुकीली चीज से की हत्या, आरोपी की तलाश में खाक छान रही मानेसर पुलिस

Crime News: उत्तर प्रदेश के मूल निवासी शारदा प्रसाद अपनी पत्नी के साथ गुरुग्राम के खोह गांव में किराये पर रहता था. बीती रात उसने नुकीली चीज से पत्नी की हत्या कर मौके से फरार हो गया. 

Gurugram Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम जिले के खोह गांव में कंपनी के कर्मचारी ने अपनी 27 साल की पत्नी की किसी नुकीली चीज से कथित तौर पर हत्या कर दी. हत्या के बाद वह किराए के कमरे पर ताला लगाकर फरार हो गया. बाद में उसके रिश्तेदारों ने महिला को कमरे में खून से लथपथ पाया. आईएमटी मानेसर थाना पुलिस ने शनिवार यानी 20 अप्रैल को हत्या का केस दर्ज किया.

दरअसल, उत्तर प्रदेश के मूल निवासी शारदा प्रसाद अपनी पत्नी के साथ खोह गांव में किराये पर रहता था. उसके रिश्तेदार निजी कंपनी में काम करने वाले अमित चौधरी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनकी चचेरी बहन पूजा भी अपने पति शारदा प्रसाद मूल रूप से प्रयागराज निवासी के साथ उनके बगल में किरायेदार के रूप में रहती थी.

 शारदा प्रसाद उनकी बहन पूजा को मारता-पीटता और गाली-गलौज करता था. शुक्रवार की रात शारदा प्रसाद नशे की हालत में घर पहुंचा और पूजा से बहस करने लगा. अमित के अनुसार उसके और उसके चाचा ने यह सोच कर नजरअंदाज कर दिया कि शायद उनके बीच कुछ बात हुई होगी. अपने कमरे में सो गए. 

शनिवार सुबह पूजा का कमरा बाहर से बंद पाया. उसके मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई. कमरे की खिडक़ी से देखा तो उसकी बहन पूजा खून से लथपथ कमरे में गद्दे पर पड़ी थी. उसके तन पर कपड़े नहीं थे. पेट किसी नुकीली चीज से काटा गया था और सीने पर भी घाव थे. उसका जीजा फरार था. इसके बाद पुलिस को सूचित किया.
 
पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

हत्या की घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में ले लिया. शिकायत के बाद शनिवार को आईएमटी, मानेसर पुलिस स्टेशन में पीड़ित महिला के पति के खिलाफ हत्या की धारा के तहत एफआईआर दर्ज की गई. 

आरोपियों की तलाश में दबिश जारी

आईएमटी मानेसर पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर योगेश कुमार ने बताया कि आरोपी एक निजी कंपनी में काम कर रहा था. हत्या की वारदाात को अंजाम देने के बाद से फरार है. महिला दो बच्चों की मां थी, जो अपने गांव में थे. थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस की टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. 

(राजेश यादव की रिपोर्ट)

Watch: गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा, लोगों के कुछ समझने से पहले गिर गई शमशान की दीवार, ​जानें- फिर क्या हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget