एक्सप्लोरर

Gurugram Air Hostess Death Case: एयरहोस्टेस की मौत मामले में दो डॉक्टरों के खिलाफ लापरवाही का केस, ये था मामला

Air Hostess Death Case: गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में पिछले साल 24 जून को नगालैंड की एक एयरहोस्टेस की मौत हो गई. सीबीआई ने दो डॉक्टरों के खिलाफ लापरवाही के कारण मौत का मामला दर्ज किया गया है.

Gurugram Air Hostess Death Case: गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में स्त्री रोग संबंधी समस्या का दंत चिकित्सक ने इलाज किया, जिसके परिणामस्वरूप पिछले साल 24 जून को नगालैंड की एक एयरहोस्टेस की मौत हो गई. बाद में, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मामले की जांच शुरू की. केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर सीबीआई ने डॉक्टरों-अल्फा हेल्थ केयर के प्रबंध निदेशक डॉ. अनुज बिश्नोई और दंत चिकित्सक अंजलि अश्क के खिलाफ मामला दर्ज किया. सीबीआई की प्राथमिकी के अनुसार, दोनों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (लापरवाही के कारण मौत) में मामला दर्ज किया गया है.

गृह मंत्रालय के एक बयान में कहा गया था कि मृतक रोजी संगमा के एक रिश्तेदार सैमुअल संगमा का डॉक्टरों और अस्पताल के अन्य कर्मचारियों के साथ विवाद हुआ था क्योंकि उन्हें उपचार में चिकित्सकीय लापरवाही की आशंका हुई थी. अगले दिन 25 जून को दिल्ली पुलिस को राष्ट्रीय राजधानी में सैमुअल की मौत की सूचना मिली. सीबीआई ने अपने प्रारंभिक जांच निष्कर्षों में कहा, ‘‘अस्पताल और उसके डॉक्टरों की घोर लापरवाही इस तथ्य से भी स्पष्ट है कि गुप्तांग से रक्तस्राव से पीड़ित गंभीर रोगी का इलाज दंत चिकित्सक ने किया, जो इसके लिए योग्य नहीं था.’’

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि 24 जून को गंभीर रक्तस्राव और दर्द के बाद रोजी को अस्पताल में भर्ती कराया गया और अश्क को उसकी देखभाल के लिए तैनात किया गया था, जबकि मुख्य चिकित्सक बिश्नोई साढ़े चार घंटे बाद आया था. जांच से पता चला कि बिश्नोई को रोजी की गंभीर स्थिति के बारे में बताया गया, लेकिन उसने दंत चिकित्सक अश्क को मामले को संभालने के निर्देश दिए जबकि उसे स्त्री रोग संबंधी मुद्दों को संभालने का कोई अनुभव नहीं था. पूर्वाह्न 10.45 बजे बिश्नोई ने रोजी के रिश्तेदारों से ब्लड बैंक से रक्त लाने को कहा क्योंकि यह आपात स्थिति का मामला था. 

Monkeypox in Delhi: दिल्ली AIIMS में अब तक 12 मंकीपॉक्स सैंपल की हुई जांच, रिपोर्ट आने में कितना समय लगता है?

बिजवासन के थाना प्रभारी को बिश्नोई ने पत्र भेजकर बताया कि गंभीर हालत में मरीज की मौत हो गई. बाद में एक अन्य सूचना में, उसने पुलिस को मौत के कारण के रूप में संदिग्ध जहर और साजिश के बारे में बताया और यह भी दावा किया कि इलाज का उस पर असर नहीं हो रहा था. बिश्नोई ने बताया कि उसे बेहतर इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भेजा गया. सीबीआई ने कहा, ‘‘उक्त सूचना कार्बन कॉपी में थी, लेकिन मूल कॉपी में दोपहर 1.30 बजे का समय लिखा हुआ था.’’

सीबीआई ने आरोप लगाया कि बिश्नोई ने रोजी का एक ‘डिस्चार्ज कार्ड’ तैयार किया जिसमें सुबह छह बजे भर्ती का समय और दोपहर 12 बजे रेफर किए जाने का उल्लेख था. खून चढाने, गंभीर स्थिति समेत अन्य जानकारी और उच्चतर केंद्र के लिए उसे रेफर करने के बारे में भी उल्लेख किया था, लेकिन वास्तव में उसे आगे के इलाज के लिए ‘‘रेफर’’ नहीं किया गया. सांसद अगाथा संगमा की तरफ से गृह मंत्री अमित शाह को की गई शिकायत के आधार पर गृह मंत्रालय ने पिछले साल सीबीआई को रोजी और उनके भतीजे सैमुअल की रहस्यमयी हालत में मौतों की जांच करने का निर्देश दिया था. दोनों नगालैंड के दीमापुर के निवासी थे. 

शाह को लिखे अपने पत्र में, अगाथा संगमा ने बताया कि रोजी ने कुछ दिक्कतों की शिकायत की थी और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया. सांसद ने यह भी लिखा कि सैमुअल ने अस्पताल पर चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाया था और अपनी चाची की मौत की घटनाओं के बारे में शिकायत दर्ज कराई थी. पत्र में कहा गया, ‘‘अगले दिन, सैमुअल अपने होटल के कमरे में लटका पाया गया... और उसकी मौत की परिस्थितियों से गड़बड़ी की आशंका पैदा हुई.’’ मेघालय की सांसद ने कहा था, ‘‘प्रथम दृष्टया, यह सुनियोजित हत्या का मामला प्रतीत होता है, जिसमें सच्चाई का पता लगाने के लिए उच्चतम आदेश की जांच की आवश्यकता होती है कि कैसे दोनों की मौत हुई.’’

Noida News: नोएडा में स्ट्रीट डॉग को खाना देने पर लगेगा फाइन, सोसायटी का सर्कुलर, जानें- प्राधिकरण का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद पूछा, 'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई'
अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद पूछा, 'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई'
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
'राहुल गांधी ने नेता विपक्ष का धर्म बनाया, अब...' कांग्रेस के धरने पर योगेंद्र यादव का पहला रिएक्शन
'राहुल गांधी ने नेता विपक्ष का धर्म बनाया, अब...' कांग्रेस के धरने पर योगेंद्र यादव का पहला रिएक्शन

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget