एक्सप्लोरर

Monkeypox in Delhi: दिल्ली AIIMS में अब तक 12 मंकीपॉक्स सैंपल की हुई जांच, रिपोर्ट आने में कितना समय लगता है?

Monkeypox Cases: दिल्ली स्थित ऑल इंडिया मेडिकल साइंस (AIIMS) में अब तक 12 मंकीपॉक्स के सैंपल की जांच हुई है. इसमें दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई.

Monkeypox Cases in Delhi: दिल्ली स्थित ऑल इंडिया मेडिकल साइंस (AIIMS) में मंकीपॉक्स के अब तक 12 सैंपल की जांच की जा चुकी है. एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी. एम्स का वायोलॉजी लैब देश के उन 15 लैब्स में शामिल है जिन्हें इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने अधिकृत किया हुआ है. माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ ललित डार ने बताया कि हमें अब तक 12 सैंपल मिले हैं जो देश के अलग-अलग राज्यों से आए हैं. हमें दिल्ली से भी सैंपल मिले है. डॉ डार ने बताया कि हमें दिल्ली, बिहार, यूपी, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से अब तक सैंपल मिले हैं. 

मंकीपॉक्स की रिपोर्ट आने में कितना समय लगता है?

डॉ ललित डार ने बताया, "हम 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट दे रहे हैं. हम आमतौर पर उसी दिन रिपोर्ट देने की कोशिश करते हैं. भले ही देर शाम को एक नमूना आता है, फिर भी हम 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देते हैं." उन्होंने बताया कि भारत में 400 सैंपल रोज जांच करने की क्षमता है. 15 लैब्स आईसीएमआर के द्वारा अधिकृत किए गए हैं. 

Delhi News: EWS कैटेगरी के लोगों के लिए दिल्ली में घर खरीदना होगा आसान, DDA ने ये छूट देने का किया फैसला

बता दें कि दिल्ली के दो सैंपल की मंकीपॉक्स रिपोर्ट पॉजिटिव आई और दोनों मरीज को एलएलजेपी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया. डॉ डार ने बताया कि कुछ सैंपल की जांच में चिकेन पॉक्स पॉजिटिव आया है. जिन रोगियों की रिपोर्ट एम्स लैब में जांच में मंकीपॉक्स पॉजिटिव निकली है उनकी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है. 

गौरतलब है कि देश में अब तक मंकीपॉक्स के नौ मामलों की पुष्टि हो चुकी है. इसमें से पांच केरल से हैं. केरल के एक मरीज की ट्रैवेल हिस्ट्री का पता चला है. वहीं मंकीपॉक्स के बाकी चार पॉजिटिव मामले दिल्ली के हैं. दिल्ली के चारों मरीज की कोई ट्रैवेल हिस्ट्री सामने नहीं आई है.

Delhi News: दिल्ली के रोहिणी में संदिग्ध वस्तु की जांच में कुछ नहीं निकला, पुलिस ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बारिश ने गिराया 3 डिग्री पारा, बदला मौसम का मिजाज, आज का अपडेट
दिल्ली में बारिश ने गिराया 3 डिग्री पारा, बदला मौसम का मिजाज, आज का अपडेट
'POCSO से ऊपर नहीं मुस्लिम पर्सनल लॉ', दिल्ली HC का बड़ा फैसला
'POCSO से ऊपर नहीं मुस्लिम पर्सनल लॉ', दिल्ली HC का बड़ा फैसला
दिल्ली में त्योहारों की तैयारी तेज, CM ने 3 समितियां गठित करने के दिए निर्देश
दिल्ली में त्योहारों की तैयारी तेज, CM ने 3 समितियां गठित करने के दिए निर्देश
छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें
छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोरखपुर: सांसद रविकिशन ने पार्षद को फोन कर पूछा- 'सपा ज्वाइन कई लेहला का?'
गोरखपुर: सांसद रविकिशन ने पार्षद को फोन कर पूछा- 'सपा ज्वाइन कई लेहला का?'
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
अब कहां हैं एक्ट्रेस रक्षंदा खान? 40 की उम्र में हिंदू एक्टर सचिन त्यागी से की थी शादी
अब कहां हैं एक्ट्रेस रक्षंदा खान? 40 की उम्र में हिंदू एक्टर से की थी शादी
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
पंजाब: LPU में छात्रा की रेप की खबर पर भड़के छात्र, देर रात यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़
पंजाब: LPU में छात्रा की रेप की खबर पर भड़के छात्र, देर रात यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़
क्या अक्टूबर में आ सकती है पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? जान लीजिए अपडेट
क्या अक्टूबर में आ सकती है पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? जान लीजिए अपडेट
How To Increase Shower Pressure: बाथरूम के शॉवर से धीमा आ रहा पानी, ऐसे बढ़ाएं प्रेशर
बाथरूम के शॉवर से धीमा आ रहा पानी, ऐसे बढ़ाएं प्रेशर
Embed widget