एक्सप्लोरर

Delhi: गुरु नानक देव जी की जयंती पर जगमगाए दिल्ली के गुरुद्वारे, जानें इस पर्व का महत्व और इतिहास

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरु नानक जयंती पर सभी गुरुद्वारों पर प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है. इस वर्ष गुरु नानक जी की 552वीं जयंती समारोह मनाया जा रहा है.

दिल्ली: आज देशभर में गुरुनानक जयंती मनाई जा रही है. पिछले साल कोरोना महामारी की वजह से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरु नानक जयंती पर बड़े लेवल पर समागम नहीं हो पाया था. लेकिन इस साल कोरोना की लहर कमजोर पड़ने पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी राजधानी के सभी ऐतिहासिक गुरुद्वारों पर प्रकाश पर्व मना रही है.

सभी गुरुद्वारे रोशनी से नहाए हुए नजर आ रहे हैं. गुरुद्वारों पर माथा टेकने के लिए सुबह से ही सिख श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. वहीं कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया है.

बता दें कि हर साल सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती को गुरु नानक जयंती के रूप में मनाया जाता है. गुरु नानक जयंती को प्रकाश उत्सव या गुरु पर्व के रूप में भी जाना जाता है, यह सिख समुदाय के लिए सबसे महत्वपूर्ण अवसरों में से एक होता है.

इस साल गुरु नानक जी की की 552वीं जयंती मनाई जा रही है

प्रकाश पर्व पर, दुनिया भर के सिख गुरु नानक जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जो 1469 में लाहौर (पाकिस्तान में) के पास राय भोई की तलवंडी, जिसे अब नानक साहिब के नाम से जाना जाता है, में पैदा हुए थे.  इस वर्ष गुरु नानक जी की 552वीं जयंती समारोह मनाया जा रहा है. पारंपरिक बिक्रमी कैलेंडर के अनुसार, गुरु नानक का जन्म कार्तिक (कटक) पूर्णिमा (पूर्णमासी) को हुआ था. इस साल यह 19 नवंबर 2021 को पड़ रहा है.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं सोशल मीडिया के जरिए दी है और गुरु नानक जी की जयंती पर उन्हें नमन किया है.

रवि शंकर प्रसाद ने सोशल मीडिया पर लिखा है- विश्वबंधु गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाशोत्सव पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं.

 

गुरु नानक जयंती से दो दिन पहले गुरुद्वारों में होता है अखंड पाठ

दिन की शुरुआत प्रभात फेरी या गुरुद्वारा में सुबह के जुलूस से होती है. गुरु नानक जयंती से दो दिन पहले, गुरुद्वारों में अखंड पाठ या गुरु ग्रंथ साहिब का 48 घंटे तक लगातार पाठ किया जाता है. गुरु नानक जयंती से एक दिन पहले, नागरकीर्तन नामक एक जुलूस का आयोजन किया जाता है जिसका नेतृत्व पंज प्यारे (पांच प्यारे) करते हैं. वे निशान साहिब (सिख ध्वज), और पालकी (पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब ले जाने वाली पालकी) ले जाते हैं. इस अनुष्ठान में सिख मार्शल आर्ट विशेषज्ञों द्वारा गतका प्रदर्शन भी शामिल है. नेताओं ने गुरु नानक के संदेश का प्रसार किया जबकि भक्त भजन गाते हैं.

मुख्य दिन पर उत्सव रात में गुरबानी के साथ समाप्त होता है

मुख्य दिन पर उत्सव अमृत वेला से शुरू होता है. प्रात:काल के भजनों का पाठ करने के बाद कथा और कीर्तन का वर्णन होता है. फिर, प्रार्थना के बाद, सिख लंगर या सामुदायिक भोजन के लिए एकत्र होते हैं. भोजन (लंगर) के बाद, कथा और कीर्तन का पाठ जारी रहता है, और उत्सव रात में गुरबानी के साथ समाप्त होता है.

ये भी पढ़ें

PM Modi UP Visit: उत्तर प्रदेश में चुनावी मिशन पर पीएम मोदी, बुंदेलखंड को आज देंगे करोड़ों की सौगात

Dev Deepawali 2021: वाराणसी में आज भव्य तरीके मनाई जाएगी देव दीपावली, 15 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट, जानें क्या है पूरी तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
दिल्ली: विश्वास नगर में होटल के तीसरे फ्लोर से कूदी लड़की, पुलिस लड़के से कर रही पूछताछ
दिल्ली: विश्वास नगर में होटल के तीसरे फ्लोर से कूदी लड़की, पुलिस लड़के से कर रही पूछताछ
'ख्वाजा आसिफ भी बाथरूम में न गिर जाएं', पाक रक्षा मंत्री के बयान पर क्यों पाकिस्तानी पत्रकार ने कही ये बात?
'ख्वाजा आसिफ भी बाथरूम में न गिर जाएं', पाक रक्षा मंत्री के बयान पर क्यों पाकिस्तानी पत्रकार ने कही ये बात?
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका

वीडियोज

Cheque Bounce और Auto-Debit Fail, छोटी Banking Mistake बनेगी बड़ी Legal और Credit Problem | PaisaLive
Bollywood News: जाह्नवी कपूर का साउथ में बड़ा कदम! 20 करोड़ की तमिल वेब सीरीज़ से बदल सकता है करियर
Rajpal Yadav की दूसरी पत्नी Radha Yadav ने बवाल के बीच ऐसा क्या कह दिया...? | ABPLIVE
Vasudha: 😒Sarita के हाथ मासा ने भेजे Vasudha के लिए गहने, फंक्शन में होगा Acceptence या हंगामा ?
New PMO Office: साउथ ब्लॉक से विदाई, अब ‘सेवा तीर्थ’ बनेगा PMO |ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
दिल्ली: विश्वास नगर में होटल के तीसरे फ्लोर से कूदी लड़की, पुलिस लड़के से कर रही पूछताछ
दिल्ली: विश्वास नगर में होटल के तीसरे फ्लोर से कूदी लड़की, पुलिस लड़के से कर रही पूछताछ
'ख्वाजा आसिफ भी बाथरूम में न गिर जाएं', पाक रक्षा मंत्री के बयान पर क्यों पाकिस्तानी पत्रकार ने कही ये बात?
'ख्वाजा आसिफ भी बाथरूम में न गिर जाएं', पाक रक्षा मंत्री के बयान पर क्यों पाकिस्तानी पत्रकार ने कही ये बात?
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका
O’Romeo Review: रोमियो से हो जाएगा प्यार, जूलियट भी कम नहीं
रोमियो से हो जाएगा प्यार, जूलियट भी कम नहीं
भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला बांग्लादेशी नेता मामूनुल हक चुनाव हारा, नहीं बचा पाया अपनी सीट
भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला बांग्लादेशी नेता मामूनुल हक चुनाव हारा, नहीं बचा पाया अपनी सीट
Fatty Liver Disease: फैटी लिवर को न समझें मामूली, सिरोसिस से लेकर कैंसर तक का है खतरा; एक्सपर्ट से जानें बचाव
फैटी लिवर को न समझें मामूली, सिरोसिस से लेकर कैंसर तक का है खतरा; एक्सपर्ट से जानें बचाव
पीएम सूर्य घर में सोलर पैनल लगवाना हुआ और आसान, मोबाइल ऐप से करें आवेदन
पीएम सूर्य घर में सोलर पैनल लगवाना हुआ और आसान, मोबाइल ऐप से करें आवेदन
Embed widget