एक्सप्लोरर

Greater Noida: अखिल भारतीय किसान सभा का प्रदर्शन, कहा- 'ये तब तक जारी रहेगा जब तक...'

Farmer's Protest: ग्रेटर नोएडा के किसानों ने अपनी मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले मंगलवार से ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन शुरू किया.

Noida News: ग्रेटर नोएडा के 40 से अधिक गांवों के किसानों ने मंगलवार को अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. इसके अलावा उन्होंने ऐलान किया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी तब वे लगातार प्राधिकरण के मनमाने रवैए के खिलाफ प्रदर्शन करते रहेंगे. अपनी पांच प्रमुख सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रेटर नोएडा के गोल चक्कर से प्राधिकरण तक हजारों की संख्या में किसान पहुंचे जहां प्राधिकरण व प्रशासन की ओर से उन्हें पीछे हटने के लिए कहा गया. इसके बावजूद बड़ी संख्या में किसानों ने प्राधिकरण के खिलाफ हल्ला बोला और जमकर नारेबाजी की. साथ ही ऐलान किया कि उनके अधिकारों पर कुठाराघात किया जा रहा है और इसे वे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे.

 प्राधिकरण किसानों की समस्या को लेकर बिल्कुल गंभीर नहीं 

अखिल भारतीय किसान सभा के प्रवक्ता डॉ रुपेश वर्मा ने एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान कहा कि हमारी प्रमुख मांगे हैं जिसमें सर्किल रेट का मुआवजा 4 गुना हो, नए कानून के आधार पर किसानों के लिए योजनाओं में 20 फीसद प्लॉट को निर्धारित किए जाएं और परिवार में बच्चों के लिए रोजगार के अवसर मुहैया कराने के साथ-साथ अन्य  मांगों को लेकर हम पिछले कई महीने से प्राधिकरण के सामने अपनी बातों को रख रहे हैं, लेकिन प्राधिकरण की ओर से लगातार मनमाना रवैया अपनाते हुए हमारी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है. जिससे हम सभी किसान बेहद आहत होकर निर्धारित 25 अप्रैल से प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हो रहे हैं. हजारों की संख्या में किसान गोल चक्कर से प्राधिकरण तक के लिए पैदल ही  निकल पड़े. यह प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक प्राधिकरण और जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से हमारी मांग पर गंभीरता से निर्णय नहीं लिया जाता.

 दिल्ली में किसान आंदोलन की तर्ज पर होगा महापड़ाव

डॉ रुपेश वर्मा ने एबीपी लाइव पर ऐलान करते हुए कहा कि जब तक हमारी मांगों को सुन नहीं लिया जाता तब तक हम दिल्ली में किसान आंदोलन की तर्ज पर महापड़ाव पर बैठने के लिए मजबूर हैं. इसके लिए हमने टेंट, हलवाई से लेकर सभी आवश्यक सामान की व्यवस्था भी कर ली है. हमारी प्राधिकरण से मांग है कि सर्किल रेट मुआवजा, बच्चों के लिए रोजगार से लेकर अन्य विषयों पर गंभीरता से निर्णय लिया जाए लेकिन हमारे अधिकारों पर प्राधिकरण की ओर से लगातार कुठाराघात किया जा रहा है.  हम यह महापड़ाव तभी खत्म करेंगे जब हमारी इन मांग पर प्राधिकरण की ओर से ठोस निर्णय लिया जाएगा. इस मामले पर जब एबीपी लाइव ने प्राधिकरण से सवाल पूछा तो प्राधिकरण की ओर से इन मामलों की जांच की बातें कही गईं.  

Noida News: नया नोएडा बसाने के लिए बना प्लान, अब 87 गावों की जमीन खरीदेगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
Delhi Weather: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी
दिल्ली: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget