एक्सप्लोरर

Greater Noida Crime: रोडरेज के बाद गाड़ी को ओवरटेक कर महिला पर बोतल से हमला, दो घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Greater Noida Crime News: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई की. गाड़ी में युवती का पीछा करने वाले 2 दबंगो को नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने महज 2 घण्टे में गिरफ्तार कर लिया.

Greater Noida Road Rage: राजधानी दिल्ली से सटे हाईटेक सिटी कहे जाने वाले शहर ग्रेटर नोएडा में रोडरेज का मामला सामने आया है. रोडरेज की घटना के बाद दबंगों ने महिला की गाड़ी का पीछा किया और फिर गाड़ी आगे लगाकर गाली गलोच करते हुए कार पर बोतल से हमला किया. दबंग युवकों ने महिला की गाड़ी का लगभग एक किलोमीटर पीछा किया. फिर महिला की गाड़ी को ओवरटेक करने के बाद उस पर बोतल से हमला कर दिया. सारी घटना महिला की गाड़ी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

महिला ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस मौक़े पर पहुंच कर पीड़ित की शिकायत पर मुक़दमा दर्ज कर लिया. मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गाड़ी सहित गिरफ्तार किया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

 

पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया

जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई की. गाड़ी में युवती का पीछा करने वाले दबंगो को नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने महज 2 घण्टे में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बीएमडब्ल्यू गाड़ी भी बरामद की है. ग्रेटर नोएडा बीटा कोतवाली इलाक़े में यह घटना हुई है. यह घटना दो मई रात्रि की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक बीती रात उसी दौरान आईएफएस विला के पास बीएमडब्ल्यू सवारों से उनकी गाड़ी को लेकर विवाद हो गया. 

रोडरेज की घटना के बाद दबंगों ने किया महिला का पीछा

जानकारी के मुताबिक बीएमडब्ल्यू गाड़ी में तीन युवक सवार थे. उन लोगों ने महिला को रोकने की कोशिश की. महिला ने अपनी गाड़ी को दौड़ा दिया. जिसके बाद उन युवकों ने महिला का पीछा करना शुरू कर दिया. महिला अपनी गाड़ी को दौड़ाती रही और अपने परिचित से फोन पर बात करते हुए पुलिस से सम्पर्क करने की बात कहती रही. करीब 3 किलोमीटर चलने के बाद उन लोगों ने महिला की गाड़ी को ओवरटेक करके रोक लिया. जिसके बाद महिला ने अपनी गाड़ी को तेजी से बैक कर दिया. महिला को गाड़ी बैक करता देख युवक गाड़ी से निकल आये और उन्होंने अपनी बोतल से गाड़ी से वार कर दिया. 

बोतल गाड़ी के शीशे पर लगी, इस दौरान महिला काफी तेजी से चिल्लाती रही. युवकों के द्वारा की गई दबंगई की यह पूरी घटना गाड़ी में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसमे साफ तौर पर दिखा कि उन लोगों ने बेखौफ तरीके से महिला का पीछा किया और ओवरटेक करके हमला कर दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें:

LG ने CM केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, AAP की पहली प्रतिक्रिया

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget