एक्सप्लोरर

LG ने CM केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, AAP की पहली प्रतिक्रिया

Delhi News: दिल्ली के उपराज्यपाल ने ‘सिख फॉर जस्टिस’ से कथित तौर पर धन लेने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एनआईए जांच की सिफारिश की है. अब आप ने पलटवार किया है.

दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एनआईए जांच की सिफारिश की है. इस पर आम आदमी पार्टी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के डर से बीजेपी बौखला गई है, वह दिल्ली की सभी 7 सीटें हार रही है. आप के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एलजी साहब बीजेपी के एजेंट हैं. ये सीएम केजरीवाल के खिलाफ एक और बड़ा षड्यंत्र है और ये बीजेपी के इशारे पर किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भी बीजेपी ने ये साजिश की थी.

दरअसल, दिल्ली के एलजी ने ‘सिख फॉर जस्टिस’ से कथित तौर पर धन लेने के लिए सीएम केजरीवाल के खिलाफ इस जांच की सिफारिश की है. इस पर आम आदमी पार्टी बीजेपी पर हमलावर हो गई है.

'सिख फॉर जस्टिस' बैन संगठन

बता दें कि 'सिख फॉर जस्टिस' आतंकी संगठन भारत में बैन है. केंद्रीय गृह मंत्रालय को लिखी चिट्ठी में उपराज्यपाल सचिवालय ने कहा कि विनय कुमार सक्सेना को शिकायत मिली थी कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप को देवेन्द्र पाल भुल्लर की रिहाई के लिए चरमपंथी खालिस्तानी समूहों से कथित तौर पर 16 मिलियन अमेरिकी डॉलर की फंडिंग मिली थी. चिट्ठी में कहा गया है कि शिकायतकर्ता की तरफ से दिए गए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच सहित जांच की जरूरत है.

यह कदम सुप्रीम कोर्ट की तरफ से मौजूदा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीएम केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने पर विचार करने से एक दिन पहले आया है. सीएम केजरीवाल दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं. ईडी ने उन्हें 21 मार्च को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था.

गौरतलब है कि दिल्ली में लोकसभा चुनाव की सात सीटें हैं. इस बार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन में चुनावी मैदान में उतरी हुई है. आप जहां चार सीटों पर लड़ रही है, वहीं कांग्रेस तीन सीटों पर ताल ठोक रही है.

दिल्ली में BJP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट, कांग्रेस से गए अरविंदर सिंह लवली का भी नाम शामिल

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपिल सिब्बल ने DU-JNU के वाइस चांसलर्स को दी चेतावनी, 'सोशल मीडिया पोस्ट वापस लें, नहीं तो...'
कपिल सिब्बल ने DU-JNU के वाइस चांसलर्स को दी चेतावनी, 'सोशल मीडिया पोस्ट वापस लें, नहीं तो...'
आंदोलकारी बच्चों के साथ खड़े अरविंद केजरीवाल, थाने-थाने पहुंचकर कानूनी मदद दिला रही है AAP
आंदोलकारी बच्चों के साथ खड़े अरविंद केजरीवाल, थाने-थाने पहुंचकर कानूनी मदद दिला रही है AAP
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक रहेंगे बंद
Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक रहेंगे बंद
NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अभिजीत दीपके ने शेयर की छोटी मछली की तस्वीर 
NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अभिजीत दीपके ने शेयर की छोटी मछली की तस्वीर 

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget