एक्सप्लोरर

Gopal Rai की दिल्ली वालों से अपील- '​दिवाली पर न करें ये काम, ऐसा हुआ तो एक बार फिर...' 

Delhi Air Pollution: पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के मुताबिक बारिश के बाद प्रदूषण 50 फीसदी तक कम हो गया. दिल्ली का मौसम एक बार फिर अच्छा हो गया, लेकिन सावधानी बरतने की जरूरत है. 

Delhi News: ​देश की राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों को बारिश के बाद प्रदूषण से काफी राहत मिली है. इस बीच बारिश के बाद दिल्ली और आसपास के इलाकों में बदले मौसम के मिजाज को लेकर प्रदेश के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि बारिश के बाद प्रदूषण का संकट छंट गया है. हवा भी चलने लगी है. प्रदूषण का स्तर बहुत कम हो गया है, लेकिन लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. 

उन्होंने कहा कि पिछले 10 ​दिनों से दिल्ली वाले विशेष माहौल में जी रहे थे. लंबे अरसे बाद बारिश होने और हवा चलने की वजह से लोगों को गंभीर प्रदूषण से निजात मिली है. अब दिल्ली में प्रदूषण का स्तर 450 एक्यूआई से 50 प्रतिशत कम होकर 225 AQI तक सिमट गया है, लेकिन इसका असर कितना रहेगा, इसके बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी ही माना जाएगा.

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि ऐसा नहीं है कि प्रदूषण हटाने को लेकर प्रयास नहीं हो रहे थे. दिल्ली सरकार की तरफ से प्रदूषण कम करने को लेकर प्रयास चल रहा था. प्रदूषण को कम करने के लिए वाहनों की संख्या कम करने को कहा गया. आसमान में डस्ट की मात्रा नियंत्रित किया गया. पराली जलाने पर रोक लगाई गई. बायोमास बर्निंग को कम करने को लेकर हर स्तर पर प्रयास जारी था. फिर भी इसका लाभ नहीं मिल रहा था. ऐसा इसलिए कि हवा नहीं चल रही थी. हवा नहीं चलने प्रदूषण डिसबर्स नहीं हो पा रहा था. यही वजह है कि दिल्ली में प्रदूषण ने विकराल रूप धारण कर लिया था. गुरुवार को बारिश होने के बाद शुक्रवार को हवा चलने लगी है. हवा चलने से प्रदूषण का डिसबर्समेंट भी होने लगा है. इसका सीधा असर यह हुआ कि प्रदूषण के स्तर में 50 फीसदी तक की कमी आई है. दिल्ली का मौसम एक बार फिर अच्छा हो गया. कुछ लोग मुझे कहते हैं, अब मौसम साफ हो गया है. आप चिंता न करें. 

संयम बरतें, पटाखे कम जलाएं

मेरा मानना है कि बारिश का इम्पैक्ट कितने दिनों रहेगा यह स्पष्ट नहीं है. रविवार को दीपावली है. प्रदूषण फिर से लौटने की आशंका बरकरार है. दिल्ली वालों से मेरी अपील है कि वो दिवाली के दिन संयम बरतें. पटाखे कम जलाएं. पटाखे ज्यादा जलाने पर प्रदूषण का खतरा फिर मंडरा सकता है. 

Manish Sisodia News: मनीष सिसोदिया आज करेंगे अपनी पत्नी से मुलाकात, करना होगा इन शर्तों का पालन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा दावा, बोलीं- 'राष्ट्रहित में...'
दिल्ली: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा दावा, बोलीं- 'राष्ट्रहित में...'
'अब उम्मीद है कि...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विजेता दहिया ने क्या कहा?
'अब उम्मीद है कि...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विजेता दहिया ने क्या कहा?
'अब हम पूरे देश में...', आंदोलन खत्म होने के बाद क्या करेगी CJP? आशुतोष रांका ने बताया प्लान
'अब हम पूरे देश में...', आंदोलन खत्म होने के बाद क्या करेगी CJP? आशुतोष रांका ने बताया प्लान
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget