एक्सप्लोरर

दिल्ली में गोगी-अंकेश लकड़ा गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार, जेल से आदेश मिलने का कर रहा था इंतजार

Delhi News: चोरी, लूट और अपहरण जैसी वारदात में जेल की हवा खा चुका विशाल लकड़ा एक बार फिर गिरफ्तार हो गया है. पुलिस के मुताबिक, 23 वर्षीय विशाल गोगी-अंकेश लकड़ा गैंग का शूटर है.

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने गोगी-अंकेश लकड़ा गैंग के 23 वर्षीय शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है. शार्प शूटर की पहचान विशाल लकड़ा के रूप में की गई है. विशाल लकड़ा के पास से दो अत्याधुनिक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. बताया जा रहा है कि शार्प शूटर बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार शूटर का आपराधिक इतिहास है. नौवीं तक पढ़ाई करने के बाद विशाल लकड़ा ने अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था.

विशाल लकड़ा मुडका गांव का रहने वाला है. चोरी, लूट और अपहरण जैसी वारदात में शूटर विशाल लकड़ा जेल की हवा खा चुका है. पुलिस के मुताबिक विशाल का गोगी-अंकेश लकड़ा गैंग से संपर्क दूसरी बार जेल पहुंचने पर हुआ था. जेल में अंकेश लकड़ा से मुलाकात के बाद विशाल गैंग का एक्टिव सदस्य बन गया. पुलिस के मुताबिक, विशाल की दोस्ती अमित लकड़ा से थी. दोनों पहले भी आपराधिक मामले में साथ आरोपी रह चुके थे.

गोगी-अंकेश लकड़ा गैंग का शूटर गिरफ्तार

हाल ही में नीरज बवानिया गैंग ने अमित लकड़ा की हत्या कर दी थी. गोगी-अंकेश लकड़ा गैंग अमित हत्याकांड का बदला लेने की फिराक में था. बदला लेने के लिए विशाल लकड़ा को हथियार दिए गए थे. विशाल लकड़ा को टारगेट का इंतजार करने के लिए कहा गया था. जेल में बंद गैंग के सरगनाओं से आदेश मिलने की देरी थी. आदेश पर विशाल लकड़ा बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था. क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि गोगी-अंकेश लकड़ा गैंग का शूटर हथियारों के साथ घूम रहा है.

जेल से आदेश मिलने का कर रहा था इंतजार

इंस्पेक्टर अजय शर्मा की टीम ने 25 फरवरी को रोहिणी इलाके में धावा बोल दिया. जापानी पार्क के पास से विशाल लकड़ा क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आ गया. तलाशी लेने पर विशाल लकड़ा के पास से अत्याधुनिक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए. पूछताछ में खुलासा हुआ कि एक और हथियार घर पर रखा हुआ है. क्राइम ब्रांच की टीम ने  विशाल लकड़ा के घर पर छापा मारकर एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद कर लिया. 

ये भी पढ़ें- दिल्ली में पिक्चर बाकी है! कल विधानसभा में पेश हो सकती है दूसरी CAG रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: कैदियों को VIP ट्रीटमेंट का वादा! तिहाड़ और रोहिणी जेल में चल रहे संगठित उगाही रैकेट का भंडाफोड़
कैदियों को VIP ट्रीटमेंट का वादा! तिहाड़ और रोहिणी जेल में चल रहे संगठित उगाही रैकेट का भंडाफोड़
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली के सीलमपुर में महिला की बेरहमी से हत्या, पति पर शक; बेटी ने सुनाई खौफनाक कहानी
दिल्ली के सीलमपुर में महिला की बेरहमी से हत्या, पति पर शक; बेटी ने सुनाई खौफनाक कहानी
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget