एक्सप्लोरर

गाजीपुर मंडी में था एक्टिव रंगदारी वसूली गैंग, पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोचा, हथियार बरामद

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस के मुताबिक हथियारों की सप्लाई मुस्ताक अली नाम का आरोपी करता था जो मेवात से 1 साल पहले करीब 10 कट्टे लेकर आया था.

दिल्ली पुलिस ने एक संगठित रंगदारी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है, इस गैंग के शामिल  शामिल आरोपी पशु व्यापारियों और ट्रांसपोर्टों से अवैध वसूली कर रहे थे.

दिल्ली पुलिस ने इस गैंग के गिरफ्तार सदस्यों के कब्जे से तीन देसी कट्टे, जिंदा कारतूस ,दो कार और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार सदस्यों की पहचान रवींद्र शर्मा,पवन कुमार, मुस्ताक अली के रूप में हुई है. 

वसूली करने वाला यह गैंग गाजीपुर मंडी में था एक्टिव

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को एक खुफिया जानकारी मिली थी कि गाजीपुर मंडी और उसके आसपास के इलाकों में पशु व्यापारियों और ट्रांसपोर्टों से वसूली की जा रही है. इस गैंग के सदस्य खुद को पशु क्रूरता निवारण समिति का अधिकारी बताकर वाहन चालकों को डराते थे और उनसे वसूली करते थे. यह गैंग नगद भुगतान के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से भी रकम की वसूली करते थे. 

दिल्ली के पुलिस ने किया खुलासा 

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने खुफिया जानकारी के आधार पर द्वारका के ककरोला लाल के पास जाल बिछाया. इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने रविंद्र शर्मा को स्विफ्ट कार समेत पकड़ लिया. जिसके पास से देसी कट्टा और कारतूस बरामद किए गए. हालांकि उसकी निशानदेही पर इस गैंग का सरगना पवन कुमार और फिर मुस्ताक अली को पकड़ा गया जिसके पास से भी हथियार बरामद किए गए.

गिरोह को काम करने का तरीका 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक यह गैंग रात के समय जानवर ले जाने वाली गाड़ियों को रोकता था और ड्राइवर को हथियार दिखाकर धमकता था कि एसपीसीए में शिकायत की जाएगी. पैसे ना होने पर पीड़ितों से जबरदस्ती उनके खातों से ऑनलाइन ट्रांसफर कराया जाता था. गाड़ियों को तोड़ना और रास्ता रोकना आम बात थी. वहीं इस गैंग में आरोपी पवन कुमार ने 8 लोगों की भर्ती की थी. 

मेवात से होती थी हथियारों की सप्लाई 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक हथियारों की सप्लाई मुस्ताक अली नाम का आरोपी करता था जो मेवात से 1 साल पहले करीब 10 कट्टे लेकर आया था और इन्हें गैंग के सदस्यों में बांट दिया गया था. 

दिल्ली पुलिस जांच में जुटी 

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली एनसीआर में चल रहे संगठित गैंग का तो पर्दाफ़ाश कर दिया है . लेकिन पुलिस अब इस गैंग से अवैध रूप से वसूली की रकम प्राप्त करने वाले पीड़ितों से संपर्क कर रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget