एक्सप्लोरर

Gender Neutral Uniform: बदलने वाली है स्कूलों की यूनिफॉर्म, NCERT ने नई गाइडलाइन जारी कर स्कूलों को दी ये सलाह 

NCERT Guidelines: एनसीईआरटी की नई गाइडलाइन में कहा गया है कि जेंडर न्यूट्रल यूनिफॉर्म सभी के लिए एक जैसी होती है. छात्रों को किसी एक जेंडर के दायरे में समेटकर नहीं रखती.

Integrating Transgender Concerns in School: पिछले कुछ वर्षों से दुनियाभर में जेंडर न्यूट्रैलिटी को लेकर चर्चा चरम पर है. अब इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने देशभर के स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है. एनसीईआरटी की नई गाइडलाइन में ट्रांसजेंडर स्टूडेंट्स को स्कूलों में होने वाली परेशानियों पर केंद्रित है. नई गाइडलाइन में ट्रांसजेंडर स्टूडेंट्स (Transgender Students) को कई तरह से सहूलियतें देने की बात की गई है.

यहां पर इस बात का जिक्र कर दें कि राष्ट्रीय अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने स्कूली छात्रों के लिए नया मसौदा राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) की आपत्ति के बाद तैयार किया है. NCERT ने ट्रांसजेंडर स्टूडेंट्स को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को रेगुलर वर्कशॉप, आउटरीच प्रोग्राम और जेंडर न्यूट्रल यूनिफॉर्म (Gender Neutral Uniform) रखने का सुझाव दिया है. इसी तरह पाठ्यक्रमों में कई नए टॉपिक्स जोड़कर जाति और पितृसत्तात्मकता व्यवस्था पर जोर न देने को कहा है. एनसीईआरटी के नये मसौदे का टाइटल ‘Integrating Transgender Concerns in Schooling Processes’ है.

ट्रांसजेंडर छात्र यूज कर सकते हैं ये टॉयलेट 
NCERT की नई गाइडलाइन में टॉयलेट के मुद्दे पर स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि ट्रांसजेंडर स्टूडेंट्स के लिए खास तरह के टॉयलेट होने चाहिए. NCERT के नये मसौदे में लिखा है कि अगर किसी स्कूल में विशेष जरूरत वाले बच्चों (CWSN) के लिए टॉयलेट हैं तो इसका इस्तेमाल भी ट्रांसजेंडर स्टूडेंट्स कर सकते हैं.

जेंडर न्यूट्रल यूनिफॉर्म से एनसीईआरटी का मतलब क्या है?
दरअसल, जेंडर न्यूट्रल यूनिफॉर्म (Gender Neutral Uniform) हर छात्र के लिए एक जैसी होती है. इतना ही नहीं, जेंडर-न्यूट्रल यूनिफॉर्म छात्रों को किसी एक जेंडर के दायरे में समेटकर नहीं रखती है. यह यूनिफॉर्म लड़के, लड़कियों और ट्रांसजेंडर स्टूडेंट्स के बीच के अंतर को खत्म करने का काम करेगी. ऐसा कर एनसीईआरटी ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि हर इंसान एक समान है. बता दें कि केरल के कोझिकोड़ में 2020 में पहली बार जेंडर न्यूट्रल यूनिफॉर्म सिस्टम को लागू किया गया था. 

यह भी पढ़ें: Delhi Politics: केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में एक तीर से साधे दो निशाने, इशारों में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व को बता दिया अपना इरादा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget