एक्सप्लोरर

Delhi Politics: केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में एक तीर से साधे दो निशाने, इशारों में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व को बता दिया अपना इरादा

Delhi Assembly News: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में दमदार स्पीच देकर केंद्र और दिल्ली के उपराज्यपाल को साफ संदेश दे दिया है कि वो सरकारी कामकाज में बाधा डालने का प्रयास न करें.

Delhi Assembly Update: दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) एक बार फिर अपने पुराने तेवर में दिखे. उन्होंने मंगलवार को सदन में दिल्ली सरकार के कामकाज और उसके अधिकार क्षेत्र को लेकर दमदार तरीके से अपनी बात रखी. इतना ही नहीं, उनके रौद्र रूप से साफ है कि उन्होंने हमला तो दिल्ली के उपराज्यपाल (LG VK Saxena) पर बोला, लेकिन उनका बयान केंद्र सरकार और बीजेपी शीर्ष नेतृत्व के लिए सीधे तौर पर चुनौतीभरा संदेश है. इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी की आगामी सियासी मंशा भी जाहिर कर दी है. 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आज के स्पीच के कई सियासी मायने हैं. उन्होंने आम आदमी पार्टी को लेकर​ एक तरह से ​स्थिति भी साफ कर दी है. उन्होंने बीजेपी सहित देश के सभी सियासी दलों से कह दिया है कि आप को हल्के में न लें. हम ​रुकने वाले नहीं हैं. आम आदमी पार्टी का कारवां अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है. हम अपने लक्ष्य से भटके नहीं हैं. यहां पर इस बात का जिक्र करना भी जरूरी है कि उनके आज के भाषण का सीएम बनाम एलजी विवाद, एमसीडी विवाद, दिल्ली सरकार के कामकाज के तरीके व अन्य मसलों पर कितना और कैसा असर पड़ेगा?​ फिलहाल, यह कहा जा सकता है कि सीएम अरविंद केजरीवाल के स्पीच को सियासी तौर पर देखें तो उनके भाषण में से तीन बातें गौर करने लायक है. 

  • पहला यह कि दिल्ली सरकार संविधान के दायरे में रहकर अपना काम कर रही है. अगर, किसी ने राह में रोड़ा अटकाने की कोशिश की तो हम उसे और बर्दाश्त नहीं कर सकते.
  • दूसरा यह कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी पार्टी और विचारधारा की सरकार स्थायी नहीं होती. यानी बीजेपी भुलावे में न रहे कि कांग्रेस कमजोर हो गई है तो अब किसी में उसका विकल्प बनने की क्षमता नहीं है. ऐसा भी हो सकता है कि आगामी वर्षों में केंद्र में आप की सरकार हो. उनका यह कहना कि आज केंद्र में बीजेपी की सरकार है, दिल्ली में बीजेपी का एलजी है, तो कल केंद्र में किसी और की भी सरकार हो सकती है. इसलिए एक चुनी हुई सरकार के कामकाज में संविधान से परे जाकर किसी भी सरकार या एजेंसी का दखल देना उचित नहीं कहा जा सकता.
  •  केजरीवाल के भाषण में अंतिम बात यह है कि एलजी वीके सक्सेना खुद को दिल्ली का सर्वेसर्वा न समझें. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के 2018 के फैसले का हवाल देते हुए साफ किया कि शीर्ष अदालत ने माना है कि एडमिनिस्ट्रेटर मतलब यह नहीं है कि एलजी के पास कुछ भी फैसला लेने का अधिकारी है.

 इसके अलावा, अरविंद केजरीवाल ने ये भी संकेत दिए हैं कि अगर इसके बाद भी हमारी सरकार को परेशान किया तो वो  जनहित में सख्त कदम भी उठा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Delhi Assembly Session: 'कुछ भी पर्मानेंट नहीं, कल हो सकता है केंद्र में हमारी सरकार हो' दिल्ली विधानसभा में बोले सीएम केजरीवाल

 

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. दो दशक से ज्यादा समय से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में न्यूज रिपोर्टिंग और स्टोरी राइटिंग का अनुभव. पॉलिटिक्स, क्राइम और जनहित की खबरों को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में समसामयिक और ऐतिहासिक मसलों पर परिचर्चा में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget