एक्सप्लोरर

G20 summit Delhi: दिल्ली के सीपी ने की पुलिसकर्मियों की तारीफ, 2 दिन की छुट्टी देने के पीछे बताई ये वजह

Delhi CP Sanjay Aroroa: जी20 के सफल आयोजन में योगदान को देखते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने पुलिसकर्मियों को थकान उतारने के लिए दो दिन की छुट्टी की घोषणा की.

Delhi News: राजधानी दिल्ली में 18वें G-20 शिखर सम्मेलन का सफलतापूर्वक समापन हो गया और सभी राष्ट्राध्यक्ष और डिप्लोमैट्स वापस अपने देश के लिए कल दिल्ली से रवाना हो गए. इस दौरान दिल्ली पुलिस के ऊपर सबसे अधिक जिम्मेदारी रही, जिसका पुलिस के जवानों ने बिना थके और जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन किया. ताकि विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के साथ उनकी सुविधा भी सुनिश्चित हो सके. 

जी20 सम्मेलन समाप्त होने के बाद दिल्ली पुलिसकर्मियों के योगदान को देखते हुए दिल्ली पुलिस के कमिश्नर संजय अरोड़ा ने सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस के पुलिसकर्मियों की थकान उतारने के लिए दो दिन की छुट्टी की घोषणा की है. उन्होंने सभी DCP को अगले 10 दिन तक बारी-बारी से जवानों को 48 घंटे किनछुट्टी देने के निर्देश दिए हैं, ताकि वे तरोताजा हो कर अपनी ड्यूटी निभा सकें.

सीपी ने की पुलिसकर्मियों की तारीफ 

सीपी ने डीसीपी के माध्यम से दिए अपने संदेश में कहा कि "मुझे आपकी योग्यता, ईमानदारी, योजना बनाने और सावधानीपूर्वक क्रियान्वित करने की क्षमता के लिए आप सभी की प्रशंसा और सराहना व्यक्त करने के लिए उपयुक्त शब्द ढूंढने में कठिनाई हो रही है. उन्होंने कहा कि जटिल और बहुआयामी होने के बावजूद G20 व्यवस्था को आपने आसान और सुचारू बना दिया. आप सभी को मेरी बधाई और धन्यवाद. मैं आपसे अनुरोध करूंगा कि आप इस संदेश को अपनी टीम के प्रत्येक कर्मी तक पहुंचाएं."

भारत ने दिया दुनिया को शांति का संदेश

गौरतलब कि भारत को नवंबर 2022 में इंडोनेशिया के बाली शहर में G20 की अध्यक्षता ऐसे समय पर सौंपी गई थी, जब पूरा विश्व आर्थिक चुनौतियों, जियो पॉलिटिक्स संघर्ष और कोरोना जैसी महामारी से उबरने की कोशिश में लगा हुआ था. ऐसे में भारत ने G20 का सफल आयोजन कर पूरी दुनिया को अपनी ताकत का एहसास कराया. देशभर में इस सम्मेलन को लेकर तबातोड़ कई बैठकें की गई और विभिन्न मुद्दों पर चर्चाएं कर सुझाव और प्रस्ताव लिए गए. अध्यक्षता मिलने पर पीएम मोदी ने इसे भारत के लिए गौरव की बात बताई थी. भारत ने इस सम्मेलन के जरिए दुनिया को एक नई उम्मीद और युद्ध की बजाय शांति-सौहार्द्र का संदेश दिया.

ऐतिहासिक रहा 18वां G20 सम्मेलन

 G-20 का 18वां समिट ऐतिहासिक रहा. भारत ने संयुक्त घोषणा पत्र पर दुनिया के दिग्गजों के बीच ना सिर्फ सहमति बनवाई, बल्कि रूस से अपनी दोस्ती भी निभाई और यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस के नाम का जिक्र तक नहीं होने दिया. इसे भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत माना जा रहा है. 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget