एक्सप्लोरर

G20 Summit In Delhi: जी-20 में क्या बंद रहेगा क्या खुला? इन खबरों से लोगों को हो रही कन्फ्यूजन, तो सही जानकारी जानें यहां

Delhi: लोगों में भ्रम की स्थिति को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि, जी-20 के दौरान लगाई गई पाबंदियां नई दिल्ली जिले के भीतर लागू होगी. जबकि बाकी इलाके सामान्य रूप से खुले रहेंगे.

G20 Summit India: राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में आगामी 9 और 10 सितंबर को होने वाले जी-20 समिट को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. सुरक्षा के नजरिए से आज रात 12 बजे से 10 सितंबर की रात 12 बजे तक कई तरह की पाबंदियां लागू हो जाएंगी, तो वहीं स्कूल-कॉलेज और सरकारी-गैर सरकारी दफ्तरों को बंद रखा जाएगा. सुरक्षा के मद्देनजर लागू  की गई पाबंदियों और घोषित की गई बंदी/अवकाश को लेकर असमंजस की स्थिति है. ऐसे में लोगों में यह भ्रम है कि इस दौरान लॉकडाउन जैसे हालात रहेंगे और सब कुछ बंद रहेगा, लेकिन ऐसा नहीं है. इस दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा लगाई गई पाबंदियां एनडीएमसी के एक छोटे से हिस्से में लागू होगी, जबकि दिल्ली के बाकी इलाके सामान्य रूप से खुले रहेंगे.

NDMC के एक हिस्से में लगाई गई पाबंदियां

लोगों में भ्रम की स्थिति को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर ट्वीट कर स्पष्ट किया है कि, जी-20 सम्मेलन के दौरान लगाई गई पाबंदियां एनडीएमसी के एक छोटे से हिस्से, नई दिल्ली जिले के भीतर लागू होगी. जबकि दिल्ली के बाकी इलाके सामान्य रूप से खुले रहेंगे. इस दौरान यातायात भी सामान्य रूप से बहाल रहेंगे, सिर्फ नई दिल्ली इलाके में बसों और भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा. जबकि अन्य निजी और टैक्सी वाहनों को सशर्त आवागमन की अनुमति रहेगी. वहीं आसपास के इलाकों में वीआईपी मूवमेंट के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन के साथ कुछ प्रतिबंध भी लागये गए हैं. इनमें, इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर सैर-सपाटे और साइकलिंग करने पर भी पाबंदियां लगाई गई हैं, जो 10 सितंबर रात 12 बजे तक जारी रहेगी.

सुप्रीम कोर्ट के अलावा सभी मेट्रो स्टेशन खुले रहेंगे

वहीं मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से हर दिन निर्धारित समय पर जारी रहेगी और आम लोगों के लिए उपलब्ध रहेगी. शिखर सम्मेलन के दौरान प्रगति मैदान के पास स्थित एक मात्र स्टेशन सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को बंद रखने का निर्णय लिया गया है. DMRC ने भी इसकी जानकारी स्पष्ट करते हुए बताया कि 9 और 10 सितंबर को G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर निकास और प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. जबकि बाकी सभी मेट्रो स्टेशन पर सेवाएं निर्धारित समय से आम लोगों के लिए शुरू होंगी.

यह भी पढ़ें: G20 Summit 2023 Delhi: आतिशी ने की केंद्र की तारीफ, कहा- 'अब ITPO कॉम्प्लेक्स करेगा जी20 की मेजबानी'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आपको चैन से नहीं...', झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले मनोज तिवारी
'आपको चैन से नहीं...', झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले मनोज तिवारी
दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget