एक्सप्लोरर

Delhi News: रिज में बंदरों के लिए जामून के पेड़ लगाएगा वन विभाग, जानें आखिर क्यों लिया गया ये फैसला?

Delhi: वन विभाग सेंट्रल रिज एरिया में फलदार पौधों को लगा रहा है. जिससे बंदरों को खाने की तलाश में रिहायशी इलाकों में न जाना पड़े.

Delhi News: आपने अक्सर बंदरों को अपने घरों के आसपास या कई बार अपने घर की छत पर भी देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि क्यों वे बंदर जंगलों को छोड़ कर रिहायशी इलाके में चले आते हैं? ये सच है कि आज जंगल एरिया में कमी आती जा रही है, लेकिन जो जंगल एरिया हैं उसे छोड़ कर बंदर क्यों शहरी इलाकों में नजर आने लगे हैं, इसका सबसे बड़ा कारण है खाना! जी हां आज जो भी जंगल बचे हैं उनमें ज्यादातर में फलदार पेड़ न के बराबर हैं, जिस कारण उनके खाने की जरूरत पूरी नहीं हो पाती है और वे खाने की तलाश में रिहायशी इलाके में पहूंच जाते हैं और कई बार उत्पात भी मचाते हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ जाता है.

वन विभाग लगा रहा फलदार पौधे

राजधानी के रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोगों को बंदरों के उनके घरों तक पहुंचाने की समस्या से बचाने और उनके खाने की परेशानी को दूर करने के लिए वन विभाग सेंट्रल रिज एरिया में फलदार पौधों को लगा रहा है. जिससे बंदरों को खाने की तलाश में रिहायशी इलाकों में न जाना पड़े. दरअसल रिज एरिया में ज्यादातर कीकर और लैंटाना जैसे पेड़-पौधों का फैलाव हो गया है, जो न बंदरों के ही किसी काम का है और न अन्य पशु-पक्षियों के. चूंकि ये काफी तेजी से फैलते हैं, इसलिए रिज एरिया इन से भर गया है. यही वजह है कि बंदर खाने की तलाश में रिज से बाहर निकलने लगे हैं.

जामुन-गूलर के लगाए जाएंगे पेड़

वन विभाग के अधिकारी के अनुसार, इन लैंटाना और कीकर को पूरी तरफ से साफ कर के हटाया जाएगा, और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ये वापस से मिट्टी के संपर्क में आ कर न पनपे. वर्तमान में रिज में दो जगहों की पहचान की गई है, जिनमें जामुन और गूलर के पौधे लगाए जा रहे हैं, जिससे बंदरो समेत अन्य वन्य जीवों को भोजन मिल सके. आने वाले समय मे और भी जगहों को चिन्हित कर वहां फलदार पेड़ लगाए जाएंगे. हालांकि, इन पेड़ों के फल देने में अभी 4-5 साल का वक़्त लगेगा, लेकिन इसकी शुरुआत अभी से ही कि जा चुकी है, जिससे बंदरों को उनके प्राकृतिक आवास में ही खाना मिल सके.

10 छोटे तालाबों का भी किया निर्माण

जैव-विविधताओं को बढ़ाने और जंगली-जानवरों की पानी की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए रिज में 10 छोटे तालाबों का भी निर्माण किया गया है. इसके अलावा लंबे समय से रिज एरिया में फेंके जा रहे कूड़े को भी साफ करके हटा दिया गया है और उस जगह का सौंदर्यीकरण किया गया है. उस तीन किलोमीटर के एरिया में चार लाईनों में पौधों को लगाया गया है. वहीं रेस्टोरेशन प्रोजेक्ट के तहत सेंट्रल रिज में वॉकिंग ट्रैक भी बनाये जा रहे हैं, इसके लिए कीकर को हटा कर जगह बनाई जा रही है.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली सरकार लाएगी लैंड रिकॉर्ड बिल, आपको क्या फायदा होगा?
दिल्ली सरकार लाएगी लैंड रिकॉर्ड बिल, आपको क्या फायदा होगा?
छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
प्रोटेस्ट वाली रील पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, 'ये स्टूडेंट...'
प्रोटेस्ट वाली रील पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, 'ये स्टूडेंट...'
आरक्षण हटाओ आंदोलन से डरे मोदी सरकार के मंत्री? कर दी बड़ी मांग
आरक्षण हटाओ आंदोलन से डरे मोदी सरकार के मंत्री? कर दी बड़ी मांग

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
Embed widget