एक्सप्लोरर

AAP ने शुरू की थी महिलाओं की फ्री बस सेवा, अब रेखा गुप्ता की सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Free Bus Ticket For Women In Delhi: दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि इस महीने के अंत तक 1,900 से 2,000 नई बसें सड़कों पर उतरेंगी. इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी.

Free Bus Ticket For Ladies In Delhi: दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने मंगलवार (18 मार्च) को राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं. उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से दिल्ली की सड़कों पर नई इलेक्ट्रिक बसें दौड़ने लगेंगी, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी.

मंत्री पंकज सिंह ने कहा, ''बसों की कमी को दूर करने के लिए वेंडर्स के साथ बैठकें की गई हैं, जिन्होंने आश्वासन दिया है कि बसों की आपूर्ति में कोई कमी नहीं होगी. पुरानी बसों को चरणबद्ध तरीके से हटाकर नई बसें शामिल की जाएंगी, जिससे बसों की संख्या में निरंतर वृद्धि होगी.'' उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से मांग के अनुसार हर सप्ताह बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी, और इस महीने के अंत तक 1,900 से 2,000 नई बसें सड़कों पर उतरेंगी. 

इनमें 12 मीटर और 9 मीटर लंबाई की बसें शामिल होंगी, जो मेक इन इंडिया के तहत निर्मित हैं. कुछ तकनीकी कमियों को दूर करने के बाद ये बसें संचालन के लिए तैयार हैं.

मुफ्त बस सेवा जारी
दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा जारी रखेगी, जिससे उनकी यात्रा सुविधाजनक बनी रहे. पुरानी बसों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा, और उनकी जगह नई इलेक्ट्रिक बसें लाई जाएंगी.

मोहल्ला बसों के संदर्भ में, वेंडर्स को 6 महीने का समय दिया गया है, जिसके भीतर वे आवश्यक प्रमाणपत्र जमा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा, 9 मीटर लंबाई की बसें उन मार्गों पर चलाई जाएंगी जहां बड़ी बसें नहीं चल सकतीं. जहां यात्रियों की संख्या अधिक है, वहां बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि जनता को बेहतर सुविधा मिल सके.

परिवहन मंत्री ने कहा कि दिल्ली परिवहन निगम (DTC) को लाभदायक बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं प्रदान करने और महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा जारी रखने के साथ-साथ, अगले वित्तीय वर्ष में DTC को लाभ में लाने का लक्ष्य है. 

दिल्ली सराकर में कानून मंत्री कपिल मिश्रा हाई कोर्ट से झटका, इस मामले में नहीं मिली राहत

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
दिल्ली: भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम, रेड अलर्ट जारी
दिल्ली: भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम, रेड अलर्ट जारी

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget