एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली पुलिस वैन की तरह चौराहे पर खड़ी रहेंगी फायर डिपार्टमेंट की गाड़ियां, जानें क्या है तैयारी?

Delhi Fire Incidents: दिल्ली में आए दिन आग लगने की घटनाएं सामने आती है. हालांकि घटनास्थल से फायर स्टेशन दूर होने की वजह से कभी-कभी आग विकराल रूप ले लेती है और भारी नुकसान होता है.

Delhi Fire Department News: राजधानी दिल्ली में आये दिन आगजनी की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जो गर्मियों के दिनों में और भी ज्यादा बढ़ जाती हैं. इसे देखते हुए दिल्ली फायर सर्विस डिपार्टमेंट एक योजना तैयार करने में लगा है जिसके तहत दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन की तरह दिल्ली फायर डिपार्टमेंट की आग बुझाने वाली गाड़ियां भी मुख्य चौक-चौराहों पर खड़ी रहेंगी जो आग लगने की स्थित में कॉल मिलते ही जल्द से जल्द मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा सकेंगी.

फायर डिपार्टमेंट ने उपराज्यपाल को भेजा प्रस्ताव
इसके लिए दिल्ली फायर सर्विस डिपार्टमेंट आउटसोर्सिंग के माध्यम से आग बुझाने वाली गाड़ियों के साथ ही कर्मियों की भी भर्ती करने की योजना बना रहा है. इसे लेकर फायर डिपार्टमेंट की तरफ से उपराज्यपाल को एक प्रस्ताव भी भेज दिया गया है.

'घटनास्थल दूर होने से कई बार विकराल हो जाती है आग'
दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने एबीपी लाइव की टीम को बताया कि कई मौकों पर ऐसे देखा गया है कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद जब तक फायर स्टेशन से गाड़ियां मौके पर पहुंचती हैं तब तक आग काफी तेजी से फैल चुकी होती है. इसका एक बड़ा कारण घटनास्थल का फायर स्टेशन से दूर पर होना होता है. ऐसे में कई बार संपत्ति का नुकसान होने के साथ ही लोगों की जान भी चली जाती है. वहीं दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन इलाकों में हर प्रमुख चौक और चौराहों पर तैनात होती है, इससे किसी अपराध की सूचना मिलते ही पुलिस टीम जल्द से जल्द मौके पर पहुंच जाती है. ऐसे में देखा गया है कि न सिर्फ अपराध नियंत्रण होता है बल्कि कई लोगों की जानें भी बचती हैं. उन्होंने कहा कि इसी तर्ज पर दिल्ली फायर सर्विस डिपार्टमेंट एक क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को तैयार करने की योजना बना रहा है

प्रस्ताव का स्थाईकर्मी कर रहे विरोध
हालांकि दिल्ली फायर सर्विस डिपार्टमेंट के इस प्रस्ताव का विभाग के स्थाईकर्मी विरोध कर रहे हैं इसे लेकर मंगलवार को कनॉट प्लेस में फायरकर्मियों ने विरोध प्रदर्शन भी किया. फायरकर्मियों का कहना है कि इस योजना के लागू होने से नई स्थाई भर्तियां बंद हो जाएंगी. इसके साथ ही जो स्थाई कर्मी हैं उनके प्रमोशन पर भी रोक लग जाएगी.

यह भी पढ़ें: Delhi Covid Cases: कोरोना पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज बोले- धबराने की जरूरत नहीं, सतर्क रहें

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget