एक्सप्लोरर

Ghaziabad Fire News: लेवाना में लगी आग के बाद गाजियाबाद में प्रशासन सतर्क, 619 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी

जनवरी से 15 अगस्त 2022 तक अग्निशमन विभाग ने संवेदनशील श्रेणी की 1787 इमारतों का निरीक्षण किया है. इनमें से सिर्फ 704 इमारतों में ही आग बुझाने के इंतजाम मिले हैं.

Ghaziabad News: शहरों में आए दिन आग लगने के हादसे देखने को मिलते हैं. इसके बावजूद गाजियाबाद में अस्पताल, होटल और उद्योग अग्निकांड से बचने के लिए सुरक्षा इंतजाम करने में असफल रहे हैं. घटना हो जाने के बाद ये सचेत होते हैं. लेकिन अब इसको लेकर अग्निशमन विभाग सख्त हो गया है. जनवरी से 15 अगस्त 2022 तक अग्निशमन विभाग ने संवेदनशील श्रेणी की 1787 इमारतों का निरीक्षण किया है. इनमें से सिर्फ 704 इमारतों में ही आग बुझाने के इंतजाम मिले हैं. जबकि 1083 प्रतिष्ठानों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं मिले. इनमें से सबसे खराब इंतजामों वाले 619 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया है. अग्निशमन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक विभागीय अधिकारियों ने इस अवधि में 918 उद्योगों का निरीक्षण किया. इनमें 285 उद्योगों को नोटिस जारी किया गया है.

अस्पतालों और होटलों का बुरा हाल
जनवरी से अगस्त तक की अवधि में कुल 206 अस्पतालों का निरीक्षण किया गया. इनमें 152 को नोटिस दिया गया है. वहीं होटलों के निरक्षण में ये बात सामने आई कि 118 होटलों में से सिर्फ 38 में ही आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम मिले है. बाकी 80 होटलों को नोटिस भेजा गया है. इनके अलावा 462 आवासीय भवनों में से 190 इमारतों में भी अग्निकांड से निबटने के लिए इंतजाम ठीक नहीं मिले.

शहरों में बढ़े आग लगने के हादसे
मालूम हो कि शहरों में आग लगने के हादसे में काफी इजाफा हुआ है. हाल ही में गाजियाबाद में 2 फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई थी. साबुन और केमिकल फैक्ट्री में लगी इस आग से अफरातफरी का माहौल था. आग इतनी भयावह थी कि तीन जिलों से मंगाई गईं दमकल की करीब 35 गाड़ियों ने 6 घंटे में आग पर काबू पाया. इस आग में भारी आर्थिक नुकसान हुआ था, हालांकि, आग से किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ था.

ये भी पढ़ें-

Delhi Excise Policy: सीबीआई ऑफिसर के सुसाइड पर मनीष सिसोदिया ने उठाया सवाल, कहा- मुझे फंसाने के लिए CBI पर दबाव

Delhi Excise Policy: दिल्ली सरकार की आबकारी नीति पर BJP ने लगाया गंभीर आरोप, जारी किया ये स्टिंग वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
चालान के साथ सम्मान भी, सड़क सुरक्षा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई पहल
चालान के साथ सम्मान भी, सड़क सुरक्षा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई पहल
पप्पू यादव पर हमले के आरोपी को लेकर खुलासा, गूगल पर सर्च...
पप्पू यादव पर हमले के आरोपी को लेकर खुलासा, गूगल पर सर्च...
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
Embed widget