एक्सप्लोरर

दिल्ली हॉस्पिटल घोटाला को लेकर कांग्रेस ने BJP को घेरा, देवेंद्र यादव ने पूछे ये पांच सवाल

Delhi Politics: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली सरकार के हॉस्पिटल घोटाले में सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है.

Delhi News: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार के बहुचर्चित हॉस्पिटल घोटाले में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 17 ए के अंतर्गत सक्षम प्राधिकरण की स्वीकृति के बाद मामला दर्ज किया गया है. 

इन पर सरकारी अस्पताल परियोजनाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और निजी ठेकेदारों के साथ मिलीभगत के गंभीर आरोप लगे हैं. इस मुद्दे पर देवेंद्र यादव ने बीजेपी से पांच बेहद अहम और स्पष्ट सवाल पूछे हैं.

सवाल 1- जब अरविंद केजरीवाल इस घोटाले के सूत्रधार हैं, तो उनके खिलाफ अब तक एफआईआर क्यों दर्ज नहीं की गई?

सवाल 2- सीबीआई ने अब तक प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज क्यों नहीं की? क्या यह राजनीतिक मजबूरियों और दबावों का नतीजा है कि जांच भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) को सौंप दी गई है?

सवाल 3- अगर पूरा तंत्र भ्रष्टाचार में लिप्त था, तो उस समय के उपराज्यपाल और अन्य संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

सवाल 4- जब कांग्रेस ने काफी पहले इस घोटाले को उजागर किया था, तब बीजेपी ने चुप्पी क्यों साधी थी. क्या यह बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच किसी प्रकार की अंदरूनी समझदारी का परिणाम है?

सवाल 5- अगर निजी ठेकेदारों से सांठगांठ हुई है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या यह तथ्य नहीं है कि यही ठेकेदार बीजेपी के इशारे पर पहले पंजाब में कांग्रेस सरकार पर झूठे आरोप लगाते रहे जिसे पंजाब में विपक्ष में रहते केजरीवाल ने हवा दी और बाद में दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार से हजारों करोड़ के ठेके हासिल करते रहे?

'सीबीआई जांच की मांग करती है कांग्रेस  पार्टी'
देवेन्द्र यादव ने कहा कि कोरोना संकट में हुए हजारों करोड़ के हॉस्पिटल घोटाले में  कांग्रेस  पार्टी एक निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी सीबीआई जांच की मांग करती है, जिसमें किसी भी राजनीतिक दल को कीचड़ उछालने या मामले को ढकने का अवसर न मिले. यह मामला भी अन्य घोटालों की तरह बीजेपी और आप के नेताओं की आपसी सांठगांठ को उजागर करता प्रतीत होता है. 

'भ्रष्ट नेताओं को तुरंत पार्टी से बाहर करना चाहिए'
यादव ने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल की दिल्ली की राजनीति से अनुपस्थिति के दौरान एक नया ‘मुखौटा’ तैयार करने की कोशिश हो रही है, ताकि जनता का ध्यान भटकाया जा सके और केजरीवाल को कांग्रेस के खिलाफ मोहरे की तरह इस्तेमाल किया जा सके. देवेंद्र यादव ने कहा की आम आदमी पार्टी को बीजेपी की कठपुतली की भूमिका निभाना बंद करना चाहिए और अपने भ्रष्ट नेताओं को तुरंत पार्टी से बाहर करना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget