एक्सप्लोरर

CM अरविंद केजरीवाल को ED के समन पर AAP ने कहा- 'पूरा केस राजनीति से प्रेरित है'

ED Summons Arvind Kejriwal: विपक्ष ईडी की कार्रवाई को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर हमला बोल रहा है. आम आदमी पार्टी ने सीएम केजरीवाल को ईडी का समन भेजने को लेकर कहा कि ये बीजेपी से निकली न्यूज लगती है.

Delhi News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी की तरफ से तीसरी बार समन जारी होने पर आम आदमी पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. आप की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि पूरी दुनिया को पता है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अभी विपश्यना में हैं. 10 दिन तक कोई कम्यूनिकेशन उनके पास नहीं है, कोई फोन नहीं है. ऐसे में किसको समन भेजा गया है. ये फिर से बीजेपी से निकली हुई न्यूज लगती है. साथ ही आज तक मिला क्या है. एक चवन्नी किसी भी हमारे नेता के पास से नहीं मिल पाई है, चाहे वो संजय सिंह हों, मनीष सिसोदिया हों या सत्येंद्र जैन हों. ये पूरा का पूरा केस राजनीति से प्रेरित है.

वहीं दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ईडी की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भेजा गया नया समन कानूनी प्रक्रिया से ज्यादा केंद्र का राजनीतिक दिखावा प्रतीत होता है. सीएम केजरीवाल ईडी की ओर से जारी दूसरे समन के बावजूद गुरुवार को जांच एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हुए थे. लेकिन इसके एक दिन बाद ही उन्हें शुक्रवार को दिल्ली शराब नीति मामले में नया नोटिस जारी किया गया, जिसमें 3 जनवरी को ईडी के समक्ष पेश होने को कहा गया है. 

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'हर कोई जानता है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विपश्यना में हैं. ईडी को भी अच्छी तरह मालूम है कि उन्हें (केजरीवाल को) समन नहीं दिया जा सकता क्योंकि जब वह 10 दिनों के लिए विपश्यना में हैं और इस दौरान उनके पास संचार का कोई माध्यम नहीं है.’’ 

आप नेता ने कहा, ‘‘यह समन कानूनी प्रक्रिया से ज्यादा केंद्र सरकार का राजनीतिक दिखावा प्रतीत होता है.’’ आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को तीसरी बार समन किया गया है. उन्हें पहले दो नवम्बर को और उसके बाद 21 दिसम्बर को ईडी के समक्ष पेश होने के लिए समन जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने पेश होने से इनकार कर दिया. 

ये भी पढ़ें:

Delhi News: साहिबाबाद-दुहाई डिपो स्टेशन में सोलर प्लांट की शुरुआत, हर साल करीब 10 लाख यूनिट बिजली का होगा उत्पादन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JNU में ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे 'वंदे मातरम्' के नारे
JNU में ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे 'वंदे मातरम्' के नारे
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'

वीडियोज

51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget