एक्सप्लोरर

Delhi Corona News: क्या दिल्ली में कोरोना मामलों में बढ़ोतरी से नई लहर आने का संकेत मिलता है? पढ़ें एक्सपर्ट का जवाब

Delhi Corona Cases: दिल्ली में बीते कुछ हफ्तों में कोरोना के नए मामलों में उछाल देखने को मिला है. अब ऐसे में ये सवाल लोगों के जेहन में उठ रहा है कि क्या इससे नई लहर आ सकती है?

दिल्ली में पिछले कुछ सप्ताह में कोविड के मामलों और संक्रमण दर में वृद्धि देखने को मिल रही है लेकिन इससे नई लहर आने की आशंका नहीं है. विशेषज्ञों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. विशेषज्ञों ने कहा कि लोगों को संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने चाहिए.

जाने माने महामारी विज्ञानी डॉ चंद्रकांत लाहरिया ने कहा कि जांच संक्रमण दर (पॉजिटिविटी रेट) स्थिर है और इसका मतलब है कि संक्रमण उसी दर से फैल रहा है और किसी नई लहर की आशंका नहीं है. उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती होने की दर में मामूली सा परिवर्तन है जिससे यह भी पता चलता है कि महामारी की कोई लहर नहीं है. उन्होंने कहा कि यदि अधिक जांच की जायेगी तो मामलों की संख्या में वृद्धि होगी. उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, हमें संक्रमण दर और मामलों की संख्या के बारे में ज्यादा चिंता नहीं करनी चाहिए , मुख्य मानदंड अस्पताल में भर्ती होने की दर और मृत्यु दर है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को समझना चाहिए कि वायरस अभी भी फैल रहा है. उन्हें स्वयं मास्क पहनने की आवश्यकता है और इसे सरकार द्वारा अनिवार्य नहीं किया जाना चाहिए.’’

Delhi Weather News: दिल्ली-एनसीआर में अगले दो-तीन दिन में बारिश का अनुमान, मई में कैसा रहेगा मौसम?

कोरोना वायरस पर ‘इंडियन मेडिकल एसोसिएशन’ के राष्ट्रीय कार्यबल के सह-अध्यक्ष डॉ राजीव जयदेवन ने कहा, ‘‘यह कहना जल्दबाजी होगा कि एक बड़ी लहर आने की आशंका है लेकिन हमें आर्थिक गतिविधियों को बंद किये बगैर संक्रमण से निपटने के वास्ते सभी आवश्यक उपाय करने चाहिए.’’ सफदरजंग अस्पताल में सामुदायिक चिकित्सा विभाग के प्रमुख डॉ जुगल किशोर ने कहा कि दिल्ली में संक्रमण दर अधिक है क्योंकि अधिकारी जांच पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.

दिल्ली में 20 अप्रैल से 1,000 से 1,600 के बीच कोविड मामले सामने आ रहे है. संक्रमण दर 16 अप्रैल से चार प्रतिशत से सात प्रतिशत के बीच बनी हुई है. सरकारी आंकड़े के अनुसार हालांकि, अब तक अस्पताल में भर्ती होने की दर कम रही है. आंकड़ों के अनुसार इस समय दिल्ली के अस्पतालों में कोविड-19 के 178 मरीज भर्ती हैं जबकि 4,490 लोग घरों में पृथक-वास (आइसोलेशन) में हैं.

Delhi School Timing: स्कूलों के समय में हो बदलाव, गर्मी को देखते हुए अभिभावकों ने दिल्ली सरकार से की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIMIM का बड़ा ऐलान, जामिया छात्र संघ चुनाव में उतारेगी उम्मीदवार 
AIMIM का बड़ा ऐलान, जामिया छात्र संघ चुनाव में उतारेगी उम्मीदवार 
राहुल गांधी की रैली से दिल्ली में 4000 करोड़ के नुकसान का दावा, BJP का हमला
राहुल गांधी की रैली से दिल्ली में 4000 करोड़ के नुकसान का दावा, BJP का हमला
जामिया में स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर CJP के सौरव दास का बड़ा आया बयान, जानें क्या कहा?
जामिया में स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर CJP के सौरव दास का बड़ा आया बयान, जानें क्या कहा?
दिल्ली SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 5 दिन बाकी, नहीं बढ़ेगी डेडलाइन
दिल्ली SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 5 दिन बाकी, नहीं बढ़ेगी डेडलाइन

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
Embed widget