एक्सप्लोरर

Delhi Weather News: दिल्ली-एनसीआर में अगले दो-तीन दिन में बारिश का अनुमान, मई में कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Weather Update: आने वाले 2 से 3 दिनों तक दिल्ली एनसीआर में हल्की-फुल्की बारिश होने का अनुमान है. मई में लोगों को लगातार गर्मी नहीं सताएगी, बल्कि बीच-बीच में राहत मिलेगी.

Delhi Weather Forecast: दिल्ली एनसीआर में मार्च महीने की शुरुआत से ही भीषण गर्मी पड़ रही है. गर्मी का हाल यह है की आसमान दिन भर अंगारे उगल रहा है. मार्च की गर्मी ने जहां एक ओर 122 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया वहीं अप्रैल ने भी लोगों पर गर्मी का खूब सितम बरपाया. अप्रैल के अंत तक पारा 44 के पास पहुंच गया, लेकिन इन सबके बीच मई की शुरुआत दिल्ली एनसीआर वालों के लिए थोड़ी राहत भरी खबर ले कर आया है. दिल्लीवालों को अब लू के थपेड़ो से थोड़ी राहत मिली है. कुछ दिनों में तापमान में भी कमी होगी, क्योंकि मई की शुरुआत के साथ ही तेज धूलभरी हवाएं चलना शुरू हो गई है. इन हवाओं की रफ्तार लगभग 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे है.

कब मिलेगी गर्मी से राहत
एक ओर मौसम विभाग ने दिल्ली में मई महीने की शुरुआत में ही येलो अलर्ट जारी किया है. यह येलो अलर्ट 4 मई को भी जारी रहेगा, जिस दिन दिल्ली में लगभग 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. इस बीच मौसम विभाग की मानें तो इस दिन धूलभरी आंधी के साथ बहुत हल्की बारिश होने के आसार हैं. लेकिन 5 मई को दिल्ली का मौसम अच्छा रहेगा क्योंकि इस दिन आसमान पर बादल छाए रहेंगे, इसके साथ ही हल्की बारिश का अनुमान जताया जा रहा है. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक नॉर्थ इंडिया के राज्यों में इसकी वजह से तापमान थोड़ा कम होगा लेकिन मध्य भारत में गर्मी में बदलाव नहीं होगा.

Delhi News: स्कूल टीचर को दस साल बाद मिला हक, दिल्ली महिला आयोग की मदद से पाई लाखों की बकाया राशि

प्री मॉनसून की है संभावना
वहीं दिल्ली एनसीआर में मौसम के मिजाज़ को लेकर स्काईमेट वेदर के वाइस प्रेजिडेंट महेश पलावत ने बताया की आने वाले 2 से 3 दिनों तक दिल्ली एनसीआर में हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है. जिसे प्री मॉनसून कहा जाता है. हालांकि दिल्ली में फिलहाल बारिश की संभावना कम बनी हुई है. मई में इस तरह के बादल लगना और बारिश की स्तिथि लोगों को कई बार देखने को मिलेगी, जैसा मौसम मार्च और अप्रैल में रहा वैसा मई में नहीं रहेगा. यानी मई में लोगों को लगातार गर्मी नहीं सताएगी, बल्कि इसी तरह से बीच-बीच में राहत मिलेगी, बल्कि सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान में भी अगले कुछ दिनों तक हवाएं चलेंगी और मौसम में थोड़ा बदलाव होगा.

दिल्ली हवाई अड्डे पर रिश्तेदार को छोड़ने फर्जी टिकट बनाकर अदंर तक घुस गया शख्स, पुलिस कार्रवाई पर अदालत ने कही ये बात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन के बाद अब दिल्ली के नजदीक पहुंचे किसान, बंद किया गया शंभू बॉर्डर, हाई अलर्ट
CJP आंदोलन के बाद अब दिल्ली के नजदीक पहुंचे किसान, बंद किया गया शंभू बॉर्डर, हाई अलर्ट
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
दिल्ली-NCR का मौसम हुआ सुहाना, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; पार 6 डिग्री तक गिरा
दिल्ली-NCR का मौसम हुआ सुहाना, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; पार 6 डिग्री तक गिरा
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget