एक्सप्लोरर

Vaccine For Children: क्या बच्चों को कोविड-19 वैक्सीन के लेने के लिए माता-पिता की सहमति की है जरूरत? यहां जानें

पूरे देश में बच्चों का भी तेजी से वैक्सीनेशन किया जा रहा है. पर कई जगहों पर यह बात उठ रही है कि क्या कोविड वैक्सीन लेने के पहले बच्चों को माता-पिता सहमति की जरूरत है.

Vaccine For Children: भारत में कोरोना की तीसरी लहर और ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना के बढ़ते रफ्तार को कम करने के लिए और इसके खिलाफ लड़ाई को व्यापक करने के लिए सरकार ने कोविड वैक्सीन 15 से 17 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को भी लगाने की अनुमति दे दी है. भारत सरकार के इस एलान के बाद से पूरे देश में बच्चों का भी तेजी से वैक्सीनेशन किया जा रहा है. पर कई जगहों पर यह बात उठ रही है कि क्या कोविड वैक्सीन लेने के पहले बच्चों को माता-पिता की लिखित या मौखिक सहमति की जरूरत है. आज हम आपको इस बारे में विस्तार से बताएंगे.

माता-पिता के सहमति की नहीं है जरूरत
टाइम्स ऑफ इंडिय के साथ बातचीत करते हुए महाराष्ट्र टीकाकरण अधिकारी  सचिन देसाई ने रविवार को इस बारे में बताते हुए कहा कि कोविड-19 टीकाकरण के लिए वर्तमान में 15 से 17 वर्ष के किशोरों के लिए माता-पिता से लिखित या मौखिक महमति की जरूरत नही है. उन्होंने इस भ्रम को लेकर कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बताए गए नियमों के अनुसार माता-पिता की सहमति कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए जरूरी नहीं है. यह मामला स्कूल-कॉलेज परिसर में वैक्सीनेशन के दौरान सामने आया है. स्कूल इसके तहत बच्चों को टीका लगाने से पहले माता-पिता की लिखित या मौखिक महमति मांग कर रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं है. उन्होंने कहा कोविड जैब लेने से पहले कोविड पोर्टल पर पंजीकरण को सहमति माना जाता है और स्कूलों को माता-पिता से सहमति पत्र लाने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है. यह नियम स्कूल-कॉलेज के अलावा अस्पताल-आधारित टीकाकरण केंद्रों पर बी लागू होता है.

कोविड वैक्सीन लेते समय माता-पिता दे साथ
वहीं वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ और कोविड टास्क फोर्स के सदस्य डॉ प्रमोद जोग ने बताया कि हालांकि माता-पिता की लिखित या मौखिक सहमति की जरूरत नहीं है. पर यह सलाह दी जाती है कि माता पिता बच्चे को कोविड शॉट लेते समय उनका साथ दे. ऐसा करने करने से टीका लगाने वाले का भी विश्वास बढ़ेगा. इसके अलावा अगर माता-पिता टीकाकरण केंद्र पर बच्चों के साथ जाए तो यह बच्चों के लिए काफी प्रेरक होगा. फिलहाल भारत में बच्चों को भारत बायोटेक की कोवैक्सीन लगाई जा रही है.  

यह भी पढ़ें:

Delhi School Closing-Reopening: स्कूल बंद हुए, खुले, फिर बंद, जानिए- 12 मार्च 2020 से अब तक दिल्ली के स्कूल बंद होने और खुलने की पूरी कहानी

Gurugram Corona Update: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में कोरोना को लेकर अच्छे संकेत, स्वास्थ्य अधिकारी ने कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget