एक्सप्लोरर

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर दो घंटे के लिए सेवाएं हुईं बाधित, यात्रियों को हुई परेशानी

Delhi Metro News: डीएमआरसी ने एक बयान में बताया कि ‘मजेंटा’ लाइन के टर्मिनल -1 इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे और सदर बाजार छावनी मेट्रो स्टेशनों के बीच सिग्नल संबंधी परेशानी हुई.

 Delhi Metro Magenta Line: दिल्ली मेट्रो की ‘मजेंटा’ लाइन पर बुधवार को सिग्नल संबंधी दिक्कतों के कारण सेवाएं दो घंटे से अधिक समय तक बाधित रहीं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. ‘मजेंटा लाइन’ दिल्ली में जनकपुरी पश्चिम और नोएडा में बॉटनिकल गार्डन को जोड़ती है. दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने अपने आधिकारिक ट्विटर खाते पर सुबह आठ बजे यात्रियों को इस बारे में जानकारी देते हुए लिखा, ‘‘जनकपुरी वेस्ट से बॉटनिकल गार्डन के बीच ‘मजेंटा लाइन’ पर सेवाओं में विलंब. अन्य लाइन पर सेवाएं सामान्य है.’’

एक के पीछे एक गाड़ियों की लगी कतार
डीएमआरसी ने एक बयान में बताया कि ‘मजेंटा’ लाइन के टर्मिनल -1 इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे और सदर बाजार छावनी मेट्रो स्टेशनों के बीच सिग्नल संबंधी परेशानी हुई जिस वजह से इन स्टेशनों के बीच सवेरे सात बजकर 59 मिनट से सुबह 10 बजकर 30 मिनट तक ट्रेन समिति गति से चलीं. इस कारण एक के पीछे एक कई गाड़ियों की कतार लग गईं.

यात्रियों को हुई भारी परेशानी
अधिकारियों ने बताया कि इस अवधि के दौरान, यात्रियों के लिए असुविधा एवं विलंब को कम करने के वास्ते योजना के अनुसार सेवाओं को नियंत्रित किया गया. स्टेशन परिसरों में और ट्रेन के अंदर यात्रियों को सूचित करने के लिए कुछ-कुछ अंतराल पर केंद्रीकृत उद्घोषणा की गई. उन्होंने बताया कि ‘मजेंटा’ लाइन पर सेवा में हो रहे विलंब के बारे में ब्लू लाइन पर उद्घोषणा की गई.

साढ़े 10 बजे सामान्य हुईं सेवाएं
डीएमआरसी ने कहा कि सुबह आठ बजकर 15 मिनट से सवेरे 10 बजकर 30 मिनट तक यात्रियों की भीड़ को समायोजित करने के लिए टर्मिनल -1 आईजीआई हवाई अड्डे स्टेशन से बॉटनिकल गार्डन तक ट्रेन का संचालन किया गया. अधिकारियों ने बताया कि व्यस्त समय में यात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया गया. उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर सिग्नल संबंधी परेशानी को ठीक कर दिया और फिर पूरी ‘मजेंटा’ लाइन पर सेवाएं सामान्य हो गईं. डीएमआरसी ने सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर ट्वीट किया कि गलियारे पर सेवाएं सामान्य हो गई हैं.

यह भी पढ़ें: Delhi: दिल्ली में नाबालिग लड़की की हत्या का मामला, CM केजरीवाल ने LG को भेजी ये फाइल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget