एक्सप्लोरर

इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से 7 घंटे में दिल्ली से वैष्णो देवी पहुंच सकेंगे लोग, व्यास नदी पर बनने वाला ब्रिज है खास 

दिल्ली-अमृतसर-कटरा कॉरिडोर अगले दो साल में बनकर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा. इसके बन जाने से दिल्ली से वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वाले भक्तों को पांच घंटे के समय की बचत होगी.

नई दिल्ली: दिल्ली-अमृतसर-कटरा कॉरिडोर अगले दो साल में बनकर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा. इस एक्सप्रेसवे कॉरिडोर के बन जाने से दिल्ली से वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वाले भक्तों को पांच घंटे के समय की बचत होगी. इस समय दिल्ली से वैष्णो देवी सड़क मार्ग से जाने में कुल 12 घंटे का समय लगता है लेकिन इस कॉरिडोर के तैयार हो जाने के बाद सिर्फ सात घंटे लगेंगे.

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के तहत आने वाले दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का निर्माण नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा किया जा रहा है. एनएचएआई का लक्ष्य है कि इस प्रोजेक्ट को जून, 2024 तक तैयार कर लिया जाएगा.

Delhi IGI एयरपोर्ट: टर्मिनल-1 के विस्तार का काम पूरा, देखें मनमोहक तस्वीरें

व्यास नदी पर बनने वाला ब्रिज है काफी खास 

इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात व्यास नदी पर बनने वाला ब्रिज है. इस ब्रिज का निर्माण लंदन की टेम्स नदी पर बने टावर ब्रिज की तरह किया जाएगा. ब्रिज के ऊपर रेस्टोरेंट बनाए जाएंगे और दूर तक के नजारे को लोग आसानी से देख सकें इसके लिए ऑब्जर्वेटरीज का भी निर्माण कराया जाएगा.

प्रोजेक्ट की कुल लागत 39,500 करोड़ रुपये है. इस एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट के बन जाने से दिल्ली और अमृतसर के बीच की दूरी भी महज 5 घंटे की रह जाएगी. इस समय यह फासला तय करने में 8 घंटे का समय लगता है. आपको बता दें कि शुरुआत में यह एक्सप्रेसवे 4 लेन का होगा लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 8 लेन कर दिया जाएगा.

पर्यावरण को हरा-भरा रखने के लिए इस कॉरिडोर पर 15 लाख पेड़ लगाए जाएंगे. इस पर लोगों को 40 तरह की जनसुविधाएं दी जाएंगी. इस एक्सप्रेसवे पर राज्यों और बड़े शहरों के लिए 35 इंटरचेंज का निर्माण किया जाएगा.

इन जगहों को जोड़ेगा ये प्रोजेक्ट    

यह प्रोजेक्ट वैष्णो देवी मंदिर, स्वर्ण मंदिर, पंजाब में ही खडूर साहिब, गोबिंदलाल साहिब और सुल्तानपुर लोदी जैसे धार्मिक स्थलों को जोड़ेगा. साथ ही शहरों की बात करें तो इस एक्सप्रेसवे से रोहतक, लुधियाना, खडूर साहिब, जालंधर, बटाला, गुरदासपुर, पठानकोट, कठुआ, सांबा, जम्मू और कटरा जैसे शहर जुड़ जाएंगे. 

Delhi News: दिल्ली में साल 2020 से खाली है लोकायुक्त का पद, नियुक्ति पर सरकार ने हाईकोर्ट को दी ये जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'1 नवंबर को ही होगी कांग्रेस की रैली', राहुल गांधी के रुख से व्यापारियों की बढ़ी चिंता
'1 नवंबर को ही होगी कांग्रेस की रैली', राहुल गांधी के रुख से व्यापारियों की बढ़ी चिंता
दिल्ली में 1 नवंबर से इन गाड़ियों की एंट्री बंद, माल सप्लाई और टूरिज्म पर संकट
दिल्ली में 1 नवंबर से इन गाड़ियों की एंट्री बंद, माल सप्लाई और टूरिज्म पर संकट
दिल्ली का मास्टर प्लान तैयार! 695 km दौड़ेगी मेट्रो, साइकिल के लिए 200 km का ट्रैक
दिल्ली का मास्टर प्लान तैयार! 695 km दौड़ेगी मेट्रो, साइकिल के लिए 200 km का ट्रैक
दिल्ली वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की डेडलाइन 30 अक्टूबर, अब सिर्फ 3 दिन बाकी
दिल्ली वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की डेडलाइन 30 अक्टूबर, अब सिर्फ 3 दिन बाकी

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget