एक्सप्लोरर

'आरोप-प्रत्यारोप बंद कर बताएं पॉल्यूशन की रोकथाम के लिए क्या किया?', देवेंद्र यादव ने दिल्ली सरकार से पूछा

Delhi Politics: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि राजधानी में स्वास्थ्य आपातकाल की स्थिति पैदा हो गई है.

Delhi News: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी होने के साथ सबसे प्रदूषित शहर भी है. देवेंद्र यादव ने कहा, ''अक्टूबर की शुरुआत से लगातार प्रदूषण बढ़ रहा है जिस पर अरविंद केजरीवाल की रहनुमाई वाली आतिशी सरकार नियंत्रण पाने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है. गैस चैंबर बनी राजधानी में स्वास्थ्य आपातकाल की स्थिति उत्पन्न होने के लिए दिल्ली सरकार जिम्मेदार है''. 

देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली का औसत एक्यूआई 460 है, जबकि अलीपुर में एक्यूआई 471, सोनिया विहार में एक्यूआई 470 आनंद विहार का एक्यूआई 466 के कारण खतरनाक प्रदूषण से प्रभावित लोगों के सवालों का जवाब आम आदमी पार्टी की सरकार के पास नहीं है, क्योंकि प्रदूषण रोकथाम के लिए कोई काम नहीं किया है. 

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्ष केजरीवाल सरकार और अब आतिशी सरकार प्रदूषण के लिए कोई सकारात्मक काम करने की बजाय प्रदूषण के लिए दूसरों को जिम्मेदार ठहराती है. चार बार संशोधन करके विंटर एक्शन प्लान इस वादे के साथ लागू किया कि प्रदूषण मुक्त दिल्ली बनाऐंगे और रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ, विशेष जल छिड़काव अभियान 70 एंटी स्मॉग गन, स्मॉग टावर, धूल प्रदूषण के विरुद्ध, पानी छिड़काव अभियान कई योजनाओं को लागू करने के बावजूद दिल्ली में ग्रेप 4 लागू करने की नौबत आ गई है. 

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी प्रदूषण के मुद्दे पर दिल्ली सरकार को फटकार लगाई थी और उसे ग्रेप-4 लागू करने का निर्देश दिया था और पूछा था कि उसने प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल में क्या कदम उठाए हैं. यह आश्यर्चजनक है कि सरकार के पास सुप्रीम कोर्ट का कोई जवाब नहीं था. देवेंद्र यादव ने कहा कि 1500 वर्ग किलोमीटर में फैली दिल्ली में वायु गुणवत्ता को मापने के लिए सिर्फ 40 स्टेशन नाकाफी है.

देवेंद्र यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि हकीकत यह भी है कि जिन क्षेत्रों में प्रदूषण अधिक होता है वहां एक्यूआई मापने वाले स्टेशन है. एक्यूआई स्टेशन 37 वर्ग किलोमीटर पर एक स्टेशन है. क्या हवा में गुणवत्ता है. सरकार के प्रदूषण को रोकने वाले आंकड़ों में कितनी वास्तविकता है, यह कहना मुश्किल है? पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि एक स्टेशन से इतने बड़े क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने वाले इलाकों की पहचान नहीं हो सकती. मतलब साफ है आम आदमी पार्टी प्रदूषण रोकथाम के लिए सिर्फ खाना पूर्ति कर रही है.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में गुजरी इस सीजन की सबसे सर्द रात, प्रदूषण से सांस लेना हुआ मुश्किल

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का आंदोलन आज 7 बजे खत्म हो जाएगा ? दिल्ली पुलिस ने साफ की तस्वीर, आया बयान
जंतर-मंतर का आंदोलन आज 7 बजे खत्म हो जाएगा ? दिल्ली पुलिस ने साफ की तस्वीर, आया बयान
सफदरजंग से शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक! दिल्ली HC ने याचिका पर दिया फैसला, जानें- अब क्या होगा?
सफदरजंग से शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक! दिल्ली HC ने याचिका पर दिया फैसला, जानें- अब क्या होगा?
दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर सोनम वांगचुक की पत्नी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- यह तो गैर-कानूनी...
दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर सोनम वांगचुक की पत्नी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- यह तो गैर-कानूनी...
दिल्ली के युवाओं के लिए खुशखबरी! सरकार ने 400 करोड़ की योजना कर दी लॉन्च, अब स्टार्टअप शुरू करना हो गया आसान
दिल्ली के युवाओं के लिए खुशखबरी! सरकार ने 400 करोड़ की योजना कर दी लॉन्च, अब स्टार्टअप शुरू करना हो गया आसान

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget