एक्सप्लोरर

दिल्ली में सब्जियों के दाम बेलगाम, देवेन्द्र यादव का BJP से सवाल- कैसे दोगुने हुए सब्जियों के दाम?

Delhi Vegetable Price: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने आप-बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा है कि सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए दिल्ली और केंद्र सरकार समान रूप से जिम्मेदार.

Delhi Vegetable Price Hike: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बेलगाम हो रही सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने आम जनता के रसोई का बजट पूरी तरह से बिगाड़ दिया है. रोजमर्रा के खाने में इस्तेमाल होने वाला आलू-प्याज भी आज लोगों को सोच-समझ कर खरीदना पड़ रहा है. दिल्ली में सब्जियों के दाम को लेकर अब सियासत भी शुरू हो चुकी है. दिल्ली कांग्रेस ने सब्जियों में महंगाई को लेकर दिल्ली और केंद्र सरकार पर हमला बोला है.

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने केजरीवाल सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि राजधानी में सब्जियों के दामों में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी पर नियंत्रण करने में केजरीवाल की दिल्ली सरकार चौतरफा विफल रही है. दिल्ली सरकार की निष्क्रियता के कारण रोजमर्रा की रसोई में जरूरत पड़ने वाली प्याज आज 70 से 75 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गया है.  

40 रुपये से कम नहीं हुए आलू के दाम

देवेन्द्र यादव ने कहा कि अपनी उलझनों में उलझी आम आदमी पार्टी ने कभी जनता की परेशानियों को समझा ही नहीं. दिल्ली में प्याज 75 रुपये, टमाटर 80 रुपये, लहसन 240 रुपये, अदरक 200 रुपये, गोबी 160 रुपये के अलावा कोई भी हरी सब्जी 60 से 80 रुपये से कम नहीं है. जबकि हर दिन इस्तेमाल होने वाला आलू भी लोकसभा चुनाव से अभी तक 40 रुपये से कम नहीं हुआ है. 

प्याज की कीमतें हो रहीं दोगुनी

बीजेपी पर निशाना साधते हुए दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार की एजेंसी नेफेड 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज देने का दावा करती है, लेकिन नेफेड की गाड़ियों को गरीब बस्तियों और जरुरतमंद लोगों तक पहुंचाने की व्यवस्था नहीं की. बीजेपी जवाब दें कि दिल्ली की जनसंख्या के अनुपात में राजधानी में नेफेड कितनी वैनों में प्रतिदिन प्याज जनता को उपलब्ध करा रही है.

उन्होंने कहा कि जनता को आज तिगुने दामों में प्याज खरीदना पड़ रहा है. यादव ने सवालिया लहजे में कहा कि जब आजादपुर मंडी में प्याज 35 से 45 रुपये किलो की दर से पहुंच रहा है, तो जनता तक पहुंचने में इसकी कीमत दोगुनी कैसे हो जा रही है? दिल्ली सरकार और केन्द्र सरकार के खाद्य आपूर्ति विभाग की सब्जी विक्रेताओं से कोई सांठगांठ है, जो निरंकुशता के साथ सब्जियों के दामों में वृद्धि हो रही है.

GST Council Meet: आतिशी बोलीं- 'केजरीवाल सरकार करेगी रिसर्च ग्रांट पर जीएसटी का विरोध'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'1 नवंबर को ही होगी कांग्रेस की रैली', राहुल गांधी के रुख से व्यापारियों की बढ़ी चिंता
'1 नवंबर को ही होगी कांग्रेस की रैली', राहुल गांधी के रुख से व्यापारियों की बढ़ी चिंता
दिल्ली में 1 नवंबर से इन गाड़ियों की एंट्री बंद, माल सप्लाई और टूरिज्म पर संकट
दिल्ली में 1 नवंबर से इन गाड़ियों की एंट्री बंद, माल सप्लाई और टूरिज्म पर संकट
दिल्ली का मास्टर प्लान तैयार! 695 km दौड़ेगी मेट्रो, साइकिल के लिए 200 km का ट्रैक
दिल्ली का मास्टर प्लान तैयार! 695 km दौड़ेगी मेट्रो, साइकिल के लिए 200 km का ट्रैक
दिल्ली वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की डेडलाइन 30 अक्टूबर, अब सिर्फ 3 दिन बाकी
दिल्ली वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की डेडलाइन 30 अक्टूबर, अब सिर्फ 3 दिन बाकी

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget