एक्सप्लोरर

'शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल ध्वस्त', जंगपुरा में न्याय यात्रा के दौरान दिल्ली सरकार पर भड़के देवेंद्र यादव

Devendra Yadav News: देवेंद्र यादव ने कहा कि केजरीवाल सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था भी बदहाल है. उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार ने सफाई कर्मचारियों के नियमित वेतन के लिए कुछ नहीं किया.

Delhi News: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आज दिल्ली न्याय यात्रा के 20वें दिन जंगपुरा विधानसभा में अंगूरी देवी मंदिर जीवन नगर से न्याय यात्रा की शरुआत की. यात्रा की शुरुआत से पहले देवेंद्र यादव द्वारा झंडा फहराया गया.

न्याय यात्रा के दौरान उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया और दिल्लीवालों के उज्जवल भविष्य और खुशहाली के लिए जंगपुरा में गुरुद्वारा सिंह सभा में माथा टेकने के साथ हज़रत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर चादर भी चढ़ाई.

कांग्रेस की न्याय यात्रा 20वें दिन जंगपुरा विधानसभा के अंगूरी देवी मंदिर, जीवन नगर, भोगल, भगवान नगर चौक, सनलाईट कॉलोनी, धर्मवीर मान रोड़, सनलाइट कॉलोनी-2, गुरुद्वारा रोड़, हरी नगर आश्रम, आश्रम फ्लाई ओवर, सम्मान बाजार, सेन्ट्रल रोड़ भोगल, भोगल जैन मंदिर, बाजार जंगपुरा, मिहिर चौक, अली गंज पिलंजी, सत्यनारायण मंदिर चौक, कोटला मुबारकपुर, कोटला मार्केट साउथ एक्स पार्ट -1 से निकलकर पार्ट-1 पेट्रोल पंप पर सम्पन्न हुई. चौथे चरण में दिल्ली न्याय यात्रा 29 नवंबर से शुरू होगी.

शिक्षा मॉडल की विफलता को लेकर किया हमला

इस दौरान डीपीसीसी अध्यक्ष ने केजरीवाल सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार का शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है. दिल्ली के स्कूलों में 45000 पद खाली हैं, जिनमें 21000 शिक्षक और 418 उप प्रधानाचार्य पदों पर स्थायी नियुक्ति नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने डीटीयू, एनएसयूटी, एनएलयू जैसे दिल्ली सरकार के उच्च शिक्षण संस्थानों में इंजीनियरिंग और लॉ की डिग्री की फीस 16 लाख से 20 लाख तक कर दी, जिससे आम परिवारों के बच्चे पढ़ाई नहीं कर पाएंगे.

स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी लिया आप को आड़े हाथ

देवेंद्र यादव ने कहा कि केजरीवाल सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था भी बदहाल है. अस्पतालों में न बेड हैं, न दवाई है, न इलाज है. उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल सरकार ने सफाई कर्मचारियों के नियमित वेतन के लिए कुछ नहीं किया है और उनकी भर्ती की जगह अनुबंधित और ठेकेदारी में सफाई कर्मियों की भर्ती करके इस वर्ग के भविष्य को ही अंधकार में झोक दिया है. उनको चाय पर बुलाना सिर्फ एक प्रोपेगेंडा है और वे उन्हें भ्रमित करके सिर्फ वोट हासिल करना चाहते हैं. पिछले 11 वर्षों से त्रस्त सफाई कर्मचारियों अपने नियमित वेतन के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

दिल्ली न्याय यात्रा का तीसरा चरण

 देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली न्याय यात्रा के तीसरे चरण में 50 विधानसभाओं में यात्रा की गई और जनता की नब्ज को टटोला गया. उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा और आम आदमी पार्टी को दिल्ली की बदहाली और बर्बादी का जिम्मेदार मानती है, जिसके कारण 2025 के विधानसभा चुनाव में बदलाव की ठान एक बार फिर कांग्रेस को दिल्ली के विकास की जिम्मेदारी सौंपना चाहती है. कांग्रेस दिल्ली की जनता के साथ मिलकर उनके सहयोग से दिल्ली को फिर एक बार विश्वस्तरीय राजधानी बनाकर इतिहास रचेगी.

इसे भी पढ़ें: गैंगस्टरों से प्रभावित बदमाश गिरोह में होना चाहता था शामिल, एटीएस की टीम ने धर दबोचा

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget