एक्सप्लोरर

'गैस चेंबर बन गई राजधानी', दिल्ली में प्रदूषण के स्तर को लेकर देवेंद्र यादव का AAP सरकार पर तंज

Delhi Politics: देवेंद्र यादव ने आप सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदूषण नियंत्रण पर विफलताओं के कारण राजधानी गैस चेंबर बन गई है. विभिन्न हिस्सों में एक्यूआई स्तर गंभीर स्तर पर पहुंच गया है.

Delhi Pollution: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर प्रदूषण नियंत्रण में विफल रहने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर गंभीर है, जिससे लोगों को स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं. आप सरकार प्रदूषण नियंत्रण और विंटर एक्शन प्लान लागू करने में विफल साबित हुई है. प्रदूषण रोकथाम की आप सरकार की घोषणाएं पूरी तरह खोखली साबित हुई है.

 राजधानी गैस चेंबर बनी: देवेंद्र यादव

देवेंद्र यादव ने राजधानी के औसत एक्यूआई के गंभीर स्तर 361 पर बने रहने पर आप सरकार पर हमलावर होते हुए मुख्यमंत्री आतिशी, पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पर्यावरण मंत्री गोपाल राय पर प्रदूषण नियंत्रण में विफल रहने का आरोप लगाया है.

उन्होंने कहा कि आप सरकार की प्रदूषण नियंत्रण पर विफलताओं के कारण राजधानी गैस चेंबर बन गई है. दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में एक्यूआई स्तर गंभीर स्तर पर पहुंच गया है, जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है. बावजूद इसके आप सरकार लोगों के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है.

पर्यावरण मंत्री प्रदूषण को कम करने में विफल 

देवेंद्र यादव ने कहा कि आतिशी सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय प्रदूषण नियंत्रण के लिए हर वर्ष नाकाम कार्यक्रम लागू करके प्रदूषण को कम करने में विफल रहे हैं. आज धूल प्रदूषण के विरुद्ध, पानी छिड़काव अभियान को प्रदूषण नियंत्रण की नाकाम कड़ी का हिस्सा बनाने के लिए लांच किया है, क्योंकि दो सप्ताह पहले भी उन्होंने रेड लाईट ऑन, गाड़ी ऑफ की लॉचिंग की थी, जो पूरी तरह से नाकाम साबित हुई. उन्होंने कहा कि धूल प्रदूषण के विरुद्ध, पानी छिड़काव अभियान केवल लोगों की आंखों में धूल झोंकने के लिए चलाया गया है.

दिल्ली के 24 हॉट स्पॉट में कहीं भी 300 से कम एक्यूआई स्तर नहीं

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 14 नवंबर 2023 को भी गोपाल राय ने विशेष जल छिड़काव अभियान 70 एंटी स्मॉग गन के साथ चलाया था जो पूरी तरह विफल साबित हुआ था. धूल प्रदूषण को कम करने के लिए इस वर्ष एक विधानसभा में 2 एन्टी स्मॉग गन चलाने की योजना है, जो सिर्फ आंकड़ों में रह गई है. गोपाल राय प्रदूषण नियंत्रण के लिए हर वर्ष नाकाम कार्यक्रम लागू करके प्रदूषण को कम करने में विफल रहे हैं. दिल्ली के 24 हॉट स्पॉट में कहीं भी 300 से कम एक्यूआई स्तर नहीं आया, जो आने वाले समय में दिल्ली वालों के लिए खतरे की घंटी है.

 सीएम ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ा : देवेंद्र यादव

देवेंद्र यादव ने कहा कि आनंद विहार में एक्यूआई 395, चांदनी चौक में 395, सोनिया विहार में 395, बवाना में 392, जहांगीरपुरी में 390 और नार्थ कैंपस में एक्यूआई 390 गंभीर स्तर पर रहा. दमघोटू प्रदूषण के चलते वातावरण में फैली जहरीली हवा के कारण लोगों को सांस लेने, आंखों में जलन और गले की बीमारी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. पिछले 9 वर्ष केजरीवाल और अब मुख्यमंत्री आतिशी ने लोगों उनके हाल पर छोड़ दिया है.

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जेल से बेल पर बाहर आने के बाद टूटी सड़कों का दौरा कर दावा किया था कि दीपावली तक पूरी दिल्ली में बना देंगे, लेकिन सड़कें पूरी तरह जस की तस हैं. जिसके कारण राजधानी में वाहनों के साथ सड़कों से उड़ने वाली धूल के कारण प्रदूषण गंभीर रूप ले रहा है.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget