एक्सप्लोरर

'वादों पर अमल नहीं, केवल बैठकें...', दिल्ली सरकार पर भड़के देवेंद्र यादव, महिला उद्यमियों के लिए रखी ये मांग

Devendra Yadav News: बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने कहा कि वह केवल बैठकें कर रही है और जनता से किए गए वादों पर कोई अमल नहीं कर रही.

Devendra Yadav Latest News: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने शनिवार को मांग की कि दिल्ली सरकार तेलंगाना सरकार की तर्ज पर महिला उद्यमियों के लिए 25,000 करोड़ रुपये की ब्याज मुक्त योजना लागू करे और इसे आगामी बजट में शामिल किया जाए.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के विकास, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है. जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां चुनावी वादों को समय पर पूरा किया जा रहा है. इसका उदाहरण तेलंगाना सरकार की नई योजना है, जिसके तहत महिला उद्यमियों को 25,000 करोड़ रुपये की ब्याज मुक्त राशि दी जाएगी.

'बीजेपी सरकार केवल बैठकें कर रही, जनहित में कोई ठोस कदम नहीं'

देवेंद्र यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में नई सरकार बनने के बाद से एक महीना बीत चुका है, लेकिन अब तक जनता से किए गए वादों पर कोई आदेश जारी नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि 5 मार्च से सरकार केवल बैठकें कर रही है और जनता को भ्रमित करने में लगी है, लेकिन कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया.

उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव से पहले बीजेपी ने मोदी की गारंटी के तहत कई घोषणाएं की थीं, लेकिन अब उन पर कोई अमल नहीं हो रहा. महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक समृद्धि राशि, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, होली और दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर, महिला पेंशन में बढ़ोतरी जैसी योजनाओं का अब तक कोई ठोस खाका पेश नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि सरकार ने महिला समृद्धि योजना के लिए केवल 5,100 करोड़ रुपये की घोषणा की है, लेकिन इसे लागू करने की कोई समयसीमा तय नहीं की गई.

'कांग्रेस जो कहती है, वह पूरा करती है'

देवेंद्र यादव ने कहा कि तेलंगाना, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकारों ने अपने चुनावी वादों को पूरा कर दिया है. महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों और युवाओं के लिए घोषित योजनाएं वहां तेजी से लागू की जा रही हैं.

उन्होंने कहा, 'कांग्रेस सिर्फ घोषणाएं नहीं करती, बल्कि उन्हें अमल में भी लाती है. तेलंगाना सरकार की 25,000 करोड़ रुपये की ब्याज मुक्त योजना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. दूसरी ओर, बीजेपी शासित राज्यों में चुनावी वादों को या तो लागू नहीं किया जाता या फिर नाममात्र किया जाता है.'

'दिल्ली की महिलाओं को भी मिलनी चाहिए आर्थिक मदद'

देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली की महिलाओं को भी आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए बीजेपी सरकार को इसी तरह की योजना लानी चाहिए. उन्होंने मांग की कि आगामी बजट में इस योजना का प्रावधान रखा जाए, ताकि महिला उद्यमियों को बिना ब्याज के ऋण मिल सके और वे आत्मनिर्भर बन सकें.

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार दिल्ली की महिलाओं के साथ अन्याय कर रही है. अगर सरकार महिलाओं के हित में वाकई काम करना चाहती है, तो उसे तेलंगाना सरकार की तरह बड़ा फैसला लेना चाहिए. कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी और महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ेगी.

इसे भी पढ़ें: Holi 2025: होली पर हुड़दंग करना पड़ा भारी, दिल्ली पुलिस ने किए ताबड़तोड़ चालान

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget