एक्सप्लोरर

कौन हैं जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय? दिल्ली हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस नियुक्त

Delhi High Court Chief Justice: दिल्ली हाई कोर्ट को नए मुख्य न्यायाधीश (CJ) मिले हैं. देवेंद्र कुमार उपाध्याय के नाम का सुझाव सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने दिया था. वे फिलहाल बॉम्बे हाई कोर्ट के CJ हैं.

Delhi High Court Chief Justice: दिल्ली हाई कोर्ट को मंगलवार (14 जनवरी) को नया चीफ जस्टिस मिल गया है. केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के तौर पर देवेंद्र कुमार उपाध्याय की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने बीते सात जनवरी को जस्टिस देवेंद्र उपाध्याय का नाम रिकमेंड किया था. 

जस्टिस देवेंद्र उपाध्याय अभी तक बॉम्बे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस हैं, जिनका अब दिल्ली हाई कोर्ट ट्रांसफर हो रहा है. फिलहाल, विभू बाखरू दिल्ली हाई कोर्ट के कार्यकारी चीफ जस्टिस के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. जानकारी के लिए बता दें कि मौजूदा समय में दिल्ली हाई कोर्ट में 35 न्यायाधीश कार्यरत हैं और स्वीकृत क्षमता 60 की है. 

 

कौन हैं जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय?
देवेंद्र कुमार उपाध्याय मूल रूप से अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. 16 जून 1965 को जन्मे देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने लखनऊ के कॉल्विन तालुकेदार्स कालेज से डिग्री ली. साल 1991 में लखनऊ यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री लेने के बाद अपने पिता आरए उपाध्याय के चेंबर में बतौर वकील काम शुरू किया. देवेंद्र उपाध्याय ने लखनऊ बेंच में मुख्य रूप से सिविल और संवैधानिक पक्षों में प्रैक्टिस की है.

साल 2011 में उन्हें अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में प्रमोट किया गया था. इसके बाद 6 अगस्त 2013 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया. जस्टिस उपाध्याय बंबई हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJ) के रूप में पदोन्नत होने से पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश थे.  चीफ जस्टिस आरडी धानुका के 30 मई को रिटायर होने के बाद बंबई हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस का पद खाली था. इसके बाद न्यायमूर्ति नितिन जामदार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था.

यह भी पढ़ें: दिल्ली की ओखला सीट से कांग्रेस ने इस महिला नेता का टिकट किया कंफर्म, अमानतुल्लाह खान से मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी
जामिया में प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को हॉस्टल से नोटिस! 24 घंटे में मांगा जवाब
जामिया में प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को हॉस्टल से नोटिस! 24 घंटे में मांगा जवाब
दिल्लीः न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन पर कारोबार का मौका, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
दिल्लीः न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन पर कारोबार का मौका, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget