एक्सप्लोरर

दिल्ली की ओखला सीट से कांग्रेस ने इस महिला नेता का टिकट किया कंफर्म, अमानतुल्लाह खान से मुकाबला

Okhla Assembly Constituency: कांग्रेस जल्द ही उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट जारी कर सकती है. सूत्रों ने बताया कि पार्टी ओखला सीट से महिला चेहरा को मैदान में उतार सकती है.

Ariba Khan News: दिल्ली की चर्चित ओखला विधानसभा सीट से कांग्रेस ने उम्मीदवार का नाम तय कर लिया है. पार्टी ने पूर्व विधायक आसिफ खान की बेटी अरीबा खान को टिकट देने का फैसला लिया है. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. इस समय अरीबा खान वार्ड पार्षद हैं. वो बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की भतीजी हैं.

इससे पहले चर्चा थी कि कांग्रेस इशरत जहां को टिकट दे सकती है. इशरत जहां ओखला सीट से विधायक रह चुके परवेज हाशमी की बहू हैं. वो दिल्ली दंगों में भी आरोपी हैं और उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया था. हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई.

अमानतुल्लाह खान और मनीष चौधरी से होगा मुकाबला

अरीबा खान का ओखला सीट पर मुकाबला आप के दो बार के विधायक अमानतुल्लाह खान से होगा. बीजेपी ने यहां से मनीष चौधरी को टिकट दिया है. एआईएमआईएम भी इस सीट से उम्मीदवार का ऐलान कर चुकी है. पार्टी ने दिल्ली दंगों के आरोपी  शफाउर रहमान को टिकट दिया है.

क्या रहा है ओखला सीट का रिकॉर्ड?

2020 के चुनाव में अमानतुल्लाह खान को 130,367 वोट मिले थे. वहीं बीजेपी के उम्मीदवार ब्रह्म सिंह को 58,540 वोट मिले. कांग्रेस उम्मीदवार परवेज हाशमी को मात्र 5,123 वोट मिले. 

आसिफ मोहम्मद खान कई बार बने विधायक

2015 में भी अमानतुल्लाह खान ने बड़े अंतर से जीत हासिल की. तब खान को 104,271, ब्रह्म सिंह को 39,739 और आसिफ मोहम्मद खान को 20,135 वोट मिले थे. 2013 के चुनाव में आसिफ मोहम्मद खान ने जीत दर्ज की थी. 2009 के उप-चुनाव में आसिफ मोहम्मद खान आरजेडी के टिकट पर लड़े और जीत दर्ज की. इससे पहले 1993, 1998, 2003 और 2008 में कांग्रेस के टिकट पर परवेज हाशमी ने जीत दर्ज की. 

ओखला क्षेत्र की कुल आबादी में मुस्लिमों की संख्या 55 प्रतिशत है. इस लिहाज से यहां का सियासी माहौल हमेशा से मुस्लिम प्रत्याशियों के अनुकूल रहा है. 

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के पास कितनी संपत्ति? हलफनामे से हुआ खुलासा

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget