एक्सप्लोरर

'ईमानदारी से हो जांच तो आप नेता सलाखों के पीछे', क्लासरूम घोटाले को लेकर देवेंद्र यादव का तंज

Delhi Politics: देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि सिसोदिया भ्रष्टाचार की जवाबदेही से बचने के लिए अधिकारियों को दोषी ठहरा रहे हैं, जबकि अंतिम मंजूरी मंत्री के हस्ताक्षर से होती है.

Devender Yadav News: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि वे 2000 करोड़ रुपये के क्लासरूम निर्माण घोटाले से बच नहीं सकते. देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि सिसोदिया भ्रष्टाचार की जवाबदेही से बचने के लिए अधिकारियों को दोषी ठहरा रहे हैं, जबकि अंतिम मंजूरी मंत्री के हस्ताक्षर से होती है और उस वक्त सिसोदिया वित्त समिति के चेयरमैन भी थे.

'एसीबी के सवालों का सिसोदिया ने नहीं दिया सीधा जवाब'

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एसीबी द्वारा पूछे गए 37 सवालों में से सिसोदिया ने किसी का भी सीधा उत्तर नहीं दिया और जवाबदेही टालने की कोशिश की. यादव ने सवाल उठाया कि यदि सिसोदिया बेगुनाह हैं, तो वे सत्येंद्र जैन द्वारा एसीबी को दिए गए जवाबों पर चुप क्यों हैं? उनकी चुप्पी किसी भी हाल में निर्दोष होने का प्रमाण नहीं हो सकती.

CAG रिपोर्ट की जांच उपराज्यपाल को भेजने से परहेज क्यों

कांग्रेस नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी के शराब घोटाले, डीटीसी घोटाले और क्लासरूम निर्माण में भ्रष्टाचार को जनता के सामने लाने का काम कांग्रेस ने किया है. वहीं उन्होंने बीजेपी सरकार पर भी गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जब विधानसभा में 14 CAG रिपोर्टें रखी जा चुकी हैं, जिनमें भ्रष्टाचार के स्पष्ट प्रमाण हैं, तो इनकी जांच उपराज्यपाल को भेजने से परहेज क्यों किया जा रहा है?

रेखा सरकार CAG रिपोर्ट की कराए निष्पक्ष जांच

देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार और आम आदमी पार्टी के बीच अंदरूनी सांठगांठ है. बीजेपी  दिखावे के लिए रिपोर्टें रख रही है, लेकिन जांच आगे नहीं बढ़ा रही, ताकि बीजेपी की बी टीम यानी आम आदमी पार्टी के नेताओं को बचाया जा सके.

उन्होंने कहा कि दिल्ली कांग्रेस की मांग है कि बीजेपी सरकार 14 CAG रिपोर्टों की निष्पक्ष जांच शुरू करे, ताकि जनता के पैसों का सही हिसाब मिल सके. अगर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वास्तव में ईमानदार हैं, तो उन्हें पिछली सरकार की अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए.

इसे भी पढ़ें: पहली बार किए छोटे अपराध पर जेल नहीं, नई सजा! दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला जानकर आप चौंक जाएंगे

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget