एक्सप्लोरर

देवेंद्र यादव ने AAP-BJP पर साधा निशाना, कहा- 'बेरोजगारी और महंगाई में दिल्ली को बना दिया नंबर वन' 

Delhi Nyay Yatra: दिल्ली कांग्रेस के नेताओं ने न्याय यात्रा के दौरान कहा कि यह यात्रा दिल्ली के हर नागरिक की आवाज बनकर न्याय, समानता, अधिकारों और उनके हक की लड़ाई लड़ने के लिए निकाली गई है.

Delhi Nyay Yatra Third Day: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में पार्टी की न्याय यात्रा तीसरे दिन भी जारी है. दूसरे दिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने न्याय यात्रा की शुरुआत जामा मस्जिद गेट नंबर 1 से की थी. यात्रा शुरू करने से पहले प्रदेश अध्यक्ष ने तिरंगा फहराकर उसे सलामी दी. 

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रभारी सुखविंदर सिंह डैनी बंदाला के साथ गौरी शंकर मंदिर, शीश गंज गुरुद्वारा, सेंट्रल बैपटिस्ट चर्च और जैन मंदिर जाकर दिल्लीवालों की खुशहाली के लिए पूजा अर्चना भी की और न्याय यात्रा की सफलता का आर्शीवाद लिया.

दिल्ली कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि यह यात्रा दिल्ली के हर नागरिक की आवाज बनकर न्याय, समानता, अधिकारों और उनके हक की लड़ाई लड़ने के लिए निकाली गई है. यह यात्रा दिल्ली के लोगों को न्याय दिलाने और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है.

जनता का मिल रहा भारी समर्थन 

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली न्याय यात्रा को सभी वर्गों का भारी समर्थन मिल रहा है. लोग बड़ी संख्या में इस यात्रा से जुड़ रहे हैं और जनता का पूरा प्यार और विश्वास मिल रहा है. यह समर्थन दिल्ली के लोगों के विश्वास को दर्शाता है कि कांग्रेस उनके हित में काम कर रही है.

बीजेपी और आम आदमी पार्टी कांग्रेस की दिल्ली न्याय यात्रा की सफलता और उमड़ती भीड़ को देखकर हताश और परेशान हो गई है. उन्होंने कहा कि बीजेपी और आम आदमी पार्टी दोनों ने दिल्ली को बेरोजगारी और महंगाई में नंबर वन बना दिया है. 

देवेंद्र यादव ने कहा, "बीजेपी और आप को दिल्ली की जनता ने तीन-तीन बार मौका दिया, लेकिन इन्होंने अपनी राजनीति साधने के लिए जनता को सिर्फ धोखा दिया. उनके किए गए वादे, झूठे, खोखले और पूरी तरह से बेबुनियाद साबित हुए हैं."

11 साल से नता की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आगे कहा कि वह गरीबों के हक की लड़ाई लड़ने, बेरोजगार युवाओं को न्याय दिलाने, गरीब आदमी को राशन कार्ड दिलाने के लिए प्रयासरत हैं. कांग्रेस दिल्ली के हर उस नागरिक के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ रही है, जो पिछले 11 वर्षों से टूटी सड़कें, गंदगी, जल भराव, रुकी हुई नालियां, उफनते सीवर और पानी बिजली की समस्याओं का सामना कर रहे हैं.

दूसरे दिन इन मार्गों से गुजरी दिल्ली न्याय यात्रा

उन्होंने बताया दिल्ली न्याय यात्रा दूसरे दिन जामा मस्जिद गेट नंबर 1 से शुरू होकर चांदनी चौक नई सड़क, स्वामी विवेकानंद मार्ग, आजाद मार्केट रोड, किशनगंजए तेलीवाड़ा चौक, बहादुरगढ़ रोह होती हुई बाड़ा हिंदूराव रोड, पहाड़ी धीरज, मानकपुरा करोल बाग, तिबिया कॉलेज, किकरवाला चौक, रविदास मंदिर, प्रसाद नगर, पटेल नगर से पुलिस स्टेशन पटेल नगर पर 25 किलोमीटर की यात्रा कर समाप्त हुई.

Delhi Murder: 'पटाखों की आवाज समझ नहीं दी कोई प्रतिक्रिया', जानें प्रत्यक्षदर्शी ने ऐसा क्यों कहा?

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget