एक्सप्लोरर

Delhi Election 2025: दिल्ली की हवा-दवा और नियत किसने किए खराब? ​देवेंद्र यादव का AAP-BJP से सवाल   

Delhi Assembly Election 2025:  देवेंद्र यादव ने कहा कि साल 2014 से पहले जो दिल्ली खुशहाल दिखाई देती थी, आप सरकार ने उसे लाचार और बदहाल बना दिया. आज दिल्ली का गरीब दर बदर की ठोकरें खा रहा है.

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बुधवार (22 जनवरी) को सदर बाजार विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने दिल्ली सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने जनता के विश्वास को कभी टूटने नहीं दिया है. लोगों से जो भी वादे किए, उसे पूरे कर दिखाए. यही कारण है कि आज आप सरकार के 11 वर्ष के कुशासन और भ्रष्टाचार से लोग तंग और परेशान है. फिर से पूर्व सीएम शीला दीक्षित वाली दिल्ली को याद करने लगे हैं. 

देवेंद्र यादव ने कहा, "दिल्ली देश की राजधानी है. दिल्ली पूरे देश को दिशा देती है. मगर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के पाप और भ्रष्टाचार ने 10 वर्षों में दिल्ली को ही दिशाहीन बना दिया. बीजेपी और आप ने दिल्ली की हवा-दवा, नदी-पानी, नेता-नियत सब खराब कर दिए."

'दिल्ली को बना दिया लाचार और बदहाल'

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "साल 2014 से पहले जो दिल्ली खुशहाल दिखाई देती थी, अरविंद केजरीवाल ने उसे लाचार और बदहाल बना दिया. दिल्ली का गरीब दर बदर की ठोकरें खा रहा है. राष्ट्रीय राजधानी के हर कोने में शराब के ठेके खोल कर दिल्ली को नशे की दलदल में झोंक दिया है. ऐसे में अगर कांग्रेस को जनता समर्थन देगी तो हम उन्हें पहले की तरह मायूस नहीं होने देंगे." 

दिल्ली को दंगों की आग में झोंका 

देवेंद्र यादव ने बीजेपी और आप पर दिल्ली को दंगों की आग में झोंकने का भी आरोप लगाया. ऐसे वक्त में दिल्ली वालों के साथ सिर्फ राहुल गांधी खड़े थे. जब दलितों और वंचितों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन और संविधान को खत्म करने की साजिश हो रही थी, तब कन्याकुमारी से जम्मू कश्मीर तक पैदल चल कर राहुल गांधी ने नफरत को मिटा कर मोहब्बत का पैगाम दिया था. 

दिल्ली वालों को दिया ये भरोसा 

देवेंद्र यादव ने बुधवार को कहा, "कांग्रेस की सरकार बनने पर हम 'प्यारी दीदी योजना' के तहत हर महिला को 2500 रुपये प्रतिमाह देंगे. जीवन रक्षा योजना के तहत हर दिल्लीवासी को स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मुहैया कराएंगे. युवा उड़ान योजना में शिक्षित युवा बेरोजगार की पहली नौकरी पक्की कर उन्हें अप्रैंटिसशिप के तहत 8500 रुपये देने का वादा पूरा करेंगे."

Delhi Election 2025: दिल्ली की हवा-दवा और नियत किसने किए खराब? ​देवेंद्र यादव का AAP-BJP से सवाल

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 4 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget