एक्सप्लोरर

'दिल्ली में पांच महीनों से...', कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष देवेंद्र यादव का AAP सरकार पर बड़ा आरोप

Delhi CAG Report: दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार 11 महत्वपूर्ण विषयों पर कैग रिपोर्ट (CAG Report) को विधानसभा पटल पर रखने और जनता के बीच लाने से बच रही है.

Delhi CAG Report News: आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला अभी से चरम पर पहुंच गया है. इस बीच दिल्ली कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  देवेन्द्र यादव ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार पिछले पांच  महीनों से 11 विभागों की कैग रिपोर्ट को जान बूझकर दबाए बैठी है. जबकि दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल को पत्र लिखकर इसे विधानसभा के पटल रखने के लिए कहा था. ताकि जनता को दिल्ली के खातों की जानकारी सार्वजनिक हो सके.

दिल्ली सरकार से जुड़ी ये रिपोर्ट दिल्ली में शराब के विनियमन और आपूर्ति, विनियोग खातों, पीएसयू और सामाजिक व सामान्य क्षेत्र और बच्चों के संरक्षण, जरूरत और देखभाल से संबंधित है. कैग रिपोर्ट वित्त मंत्री आतिशी मार्लेना के पास लंबित है.

रिपोर्ट को सामने लाने से बच रही है सरकार 

अब इस मामले में दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार 11 महत्वपूर्ण विषयों पर कैग रिपोर्ट को विधानसभा की जानकारी और जनता के बीच लाने से बच रही है. ताकि रिपोर्ट सामने आने के बाद भ्रष्टाचार की लोकतांत्रिक जवाबदेही के मसले पर आप सरकार की छवि और जनता के बीच खराब ना हो. 

उन्होंने कहा कि विधानसभा में कैग रिपोर्ट को पेश न कर दिल्ली सरकार संवैधानिक दायित्वों के प्रति लापरवाही बरत रही है. देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली में शराब के विनियमन और आपूर्ति का लेखा जोखा कैग रिपोर्ट में आप सरकार की विवादस्पद और विफल शराब नीति के मद्देनजर काफी अहम है. 

CAG ने एलजी को दी ये जानकारी 

मंत्री आतिशी लंबे समय से इन रिपोर्टों को विधानसभा पटल पर रखने से नजरअंदाज कर रही हैं. इस बारे में 18 जुलाई को को लेखा नियंत्रक ने उपराज्यपाल कार्यालय को सूचित किया था कि सभी सीएजी रिपोर्ट वित्त मंत्री के पास लंबित हैं और इससे पहले 22 फरवरी, 2024 उपराज्यपाल ने केग रिपोर्ट लंबित होने के संबध में सीएम अरविंद केजरीवाल को भी पत्र लिखकर सलाह दी थी कि वे जल्द रिपोर्ट विधानसभा के समक्ष रखें.

Delhi Weather: दिल्ली में बना 15 अगस्त तक हर रोज बारिाश का रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत
दिल्ली में 5 दिन तक सड़ता रहा पिता का शव, पुलिस के समझाने पर पहुंचे बेटे
दिल्ली में 5 दिन तक सड़ता रहा पिता का शव, पुलिस के समझाने पर पहुंचे बेटे
बुराड़ी में हजारों लोग सड़क पर क्यों उतरे? पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद हुआ ऐसा
बुराड़ी में हजारों लोग सड़क पर क्यों उतरे? पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद हुआ ऐसा
DU से बड़ी खबर, फिर छात्र ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़! टीचर्स फ्रंट नाराज
DU से बड़ी खबर, फिर छात्र ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़! टीचर्स फ्रंट नाराज

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget