एक्सप्लोरर

'क्राइम में दिल्ली को बनाया देश का नंबर वन सिटी', BJP-AAP पर देवेंद्र यादव का बड़ा आरोप

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव का कहना है कि महिलाओं के साथ बढ़ते उत्पीड़न और यौन शोषण के मामलों के कारण राष्ट्रीय राजधानी रेप की कैपिटल बन चुकी है.

Delhi Crime Mews: दिल्ली विधानसभा के चुनाव नजदीक आते ही प्रदेश कांग्रेस के नेता बीजेपी और आम आदमी पर जोरदार हमला बोलने लगे हैं. दिन प्रतिदिन कांग्रेस की आक्रामकता में तेजी भी देखने को मिल रही है. दिल्ली की बदहाल स्थिति के लिए कांग्रेस ने आप (AAP) और भाजपा (BJP) दोनों को ही जिम्मेदार ठहरा रही है. इसी कड़ी में अब कांग्रेस ने राजधानी में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर निशाना साधा है.

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आम आदमी पार्टी और बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, "दिल्ली में अपराध की बढ़ती दर के कारण लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ रही है. दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर बहुत अधिक है." 

आलम यह है कि महिलाएं अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं. दिल्ली में ध्वस्त कानून व्यवस्था के लिए आम आदमी पार्टी और बीजेपी दोनों बराबर की जिम्मेदार है. आज राजधानी दिल्ली अपराध में नंबर वन और महिलाओं के साथ बढ़ते उत्पीड़न और यौन शोषण के मामलों के कारण रेप कैपिटल बन चुकी है.

देवेंद्र यादव ने कहा कि व्यापारी, व्यवसायी अपने जीवन और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को लेकर भय में जी रहे हैं. अपराधी पुलिस पर भी हमला करने से नहीं डर रहे हैं. गोविंदपुरी में कांस्टेबल की हत्या इसका प्रमाण है.

'असुरक्षा की भावना गंभीर चिंता का विषय'

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के मुताबिक वर्तमान में राजधानी में खराब कानून-व्यवस्था की स्थिति के लिए सबसे बड़े दोषी अरविंद केजरीवाल हैं. इसमें बीजेपी भी बराबर की दोषी है. केंद्र सरकार की पुलिस अपराध पर काबू पाने में असफल साबित हुई है. उन्होंने कहा कि यह गंभीर चिंता का विषय है कि सत्ता में बैठे लोग अपनी गलतियों के लिए एक दूसरे को दोषी ठहराकर अपनी जिम्मेदारियों से भागने की कोशिश करते हैं. जबकि जनता आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच नूरा कुश्ती की लड़ाई का परिणाम भुगत रही है.

देवेंद्र यादव ने आगे कहा कि दिल्ली में अपराध की बढ़ती दर के कारण लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है. आम आदमी पार्टी और बीजेपी दोनों ही दिल्ली की दुर्दशा के लिए बराबर की जिम्मेदार हैं. कांग्रेस अपराध के खिलाफ इस लड़ाई में जनता के साथ है. दोनों ही पार्टियों ने मिलकर राजधानी का सत्यानाश कर दिया है.

Delhi News: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर कस्टम ने 14 करोड़ का गांजा किया जब्त, 5 गिरफ्तार

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget