एक्सप्लोरर

Delhi Metro News: दिल्लीवासियों को जल्द मिलेगा द्वारका सेक्टर 25 में नया मेट्रो स्टेशन, जानें कब होगा उद्घाटन

17 सितंबर को IICC का उद्घाटन होना है, और संभव है कि द्वारका सेक्टर 21 से सेक्टर 25 के बीच मेट्रो परिचालन की भी शुरू होगी. सब-वे को भी यात्रियों के लिए साथ ही खोले जाने की उम्मीद जताई जा रही है.

Delhi News: राजधानी दिल्ली की पॉश और हरित उपनगरी द्वारका को जल्दी ही दो नई सौगात मिलने जा रही है. इनमें एक तो द्वारका सेक्टर 25 मेट्रो स्टेशन है, जिसकी शुरुआत का पिछले एक साल से द्वारकावासी इंतजार कर रहे है. दूसरा इंतजार एयरपोर्ट एक्स्प्रेस लाइन (AEL) के सेक्टर 25 मेट्रो स्टेशन से निर्माणाधीन इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (IICC) के बीच बन रहे सब-वे का है. इस सब-वे का निर्माण दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरशन (DMRC) द्वारा करवाया गया है. जिसकी लंबाई 735 मीटर है, चौड़ाई 7 मीटर और ऊंचाई 4 मीटर है. यह सब वे पूरी तरह से बन कर तैयार हो चुका है.

IICC के लिए AEL का हुआ विस्तार

DMRC के अनुसार, यह दिल्ली का सबसे बड़ा सब वे है. यह सब-वे IICC की परियोजना का हिस्सा है. IICC को देखते हुए एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (AEL) का द्वारका सेक्टर 21 से द्वारका सेक्टर 25 तक विस्तार किया गया है. वर्तमान में AEL पर नई दिल्ली से एयरपोर्ट टर्मिनल तीन होते हुए द्वारका सेक्टर 21 तक पहुंचा जा सकता है. द्वारका सेक्टर 25 में बनाया गया नया मेट्रो स्टेशन अंडरग्राउंड स्टेशन है. जिस पर 21 से बीच में ट्रायल भी पूरा हो चुका है और पिछले लगभग एक साल से लोग इसकी शुरुआत का इंतजार कर रहे हैं.

17 सितंबर को होगा IICC का उद्घाटन

बताया जा रहा है कि 17 सितंबर को IICC का उद्घाटन होना है और संभव है कि इसके साथ ही AEL के द्वारका सेक्टर 21 से सेक्टर 25 के बीच मेट्रो परिचालन की भी शुरू होगी. वहीं सब-वे को भी यात्रियों के लिए साथ ही खोले जाने की उम्मीद जताई जा रही है. इस सब-वे में दो प्रवेश द्वार हैं, जो IICC के कन्वेंशन सेंटर और सेंट्रल अरीना के पास स्थित हैं. इसमें 8 एस्केलेटर और 4 लिफ्ट लगाई गई हैं. सब-वे की दीवारों को शीशे से बनी कलाकृतियों से सजाया गया है, वहीं सुरक्षा के नजरिये से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं.

यह भी पढ़ें:  Aditya-L1 Launch: आदित्य-एल1 की सफल लॉन्चिंग ऐतिहासिक, अरविंद केजरीवाल बोले- 'देश का पहला सौर मिशन...'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
दिल्ली के GTB अस्पताल में बड़ी लापरवाही का आरोप, मरीज पर गिरा सीलिंग फैन; कुछ घंटे बाद मौत
दिल्ली के GTB अस्पताल में बड़ी लापरवाही का आरोप, मरीज पर गिरा सीलिंग फैन; कुछ घंटे बाद मौत
'दिल्ली में नहीं होगा कोई मार्च!' संसद से 3km पहले ही रोक दिए जाएंगे CJP प्रोटेस्टर्स, लगाए गए बैरिकेड्स
'दिल्ली में नहीं होगा कोई मार्च!' संसद से 3km पहले ही रोक दिए जाएंगे CJP प्रोटेस्टर्स, लगाए गए बैरिकेड्स
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget