एक्सप्लोरर

दिल्ली: बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद दर्शकों के लिए चिड़ियाघर हुआ बंद, रोकथाम के उपाय शुरू

Delhi Zoo Closed: दिल्ली चिड़ियाघर प्रशासन ने कहा कि बर्ड फ्लू को अन्य पक्षियों, जानवरों या चिड़ियाघर के कर्मचारियों में फैलने से रोकने के लिए सख्त सुरक्षा और निगरानी उपाय लागू किए गए हैं.

दिल्ली के चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद इसे बंद रखने का फैसला लिया गया है. यहां दो जांघिल (रंगबिरंगे सारस) के एच5एन1 बर्ड फ्लू वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद शनिवार (30 अगस्त) से अगले आदेश तक इसे दर्शकों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है. अधिकारियों ने शुक्रवार (29 अगस्त) को इस बारे में जानकारी दी है. 

चिड़ियाघर प्रशासन ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा, ''इस बीमारी को अन्य पक्षियों, जानवरों या चिड़ियाघर के कर्मचारियों में फैलने से रोकने के लिए सख्त सुरक्षा और निगरानी उपाय लागू किए गए हैं.''

जांच के लिए भोपाल भेजे गए थे नमूने

अधिकारियों ने आगे बताया, ''दोनों मृत पक्षियों के नमूने 27 अगस्त को भोपाल स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज (एनआईएचएसएडी) भेजे गए थे और 28 अगस्त को जांच में उनमें एच5एन1 वायरस की पुष्टि हुई. 

H5N1 इंसानों और स्तनधारियों को कर सकता है प्रभावित

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक एवियन इन्फ्लूएंजा-ए (एच5एन1) इन्फ्लूएंजा वायरस का एक सबटाइप है जो मुख्य रूप से पक्षियों को संक्रमित करता है, लेकिन दुर्लभ मामलों में इंसानों सहित स्तनधारियों को भी प्रभावित कर सकता है.

रोकथाम के उपाय शुरू किए गए

H5N1 वायरस का Goose या Guangdong Lineage (वंश) पहली बार 1996 में सामने आया था और तब से पक्षियों के बीच बार-बार इसका प्रकोप देखा गया है. चिड़ियाघर के अधिकारियों ने बताया, ''केंद्र सरकार की 2021 की एवियन इन्फ्लुएंजा की तैयारी, नियंत्रण और रोकथाम कार्य योजना के अनुरूप तत्काल रोकथाम के उपाय शुरू किए गए हैं ताकि वायरस को अन्य जानवरों, पक्षियों और कर्मचारियों में फैलने से रोका जा सके.

जन स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर एहतियाती कदम

चिड़ियाघर के अंदर गहन निगरानी और सख्त जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं. अधिकारी ने आगे बताया कि चिड़ियाघर को बंद करना जन स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एक एहतियाती कदम है और ये अगली सूचना तक लागू रहेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली SIR: कट सकते हैं 47 लाख नाम, इस दिन आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
दिल्ली SIR: कट सकते हैं 47 लाख नाम, इस दिन आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
दिल्ली में पानी का पुराना बिल है तो काम की खबर, सरचार्ज पर 100% छूट की मियाद बढ़ी
दिल्ली में पानी का पुराना बिल है तो काम की खबर, सरचार्ज पर 100% छूट की मियाद बढ़ी
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत
दिल्ली में 5 दिन तक सड़ता रहा पिता का शव, पुलिस के समझाने पर पहुंचे बेटे
दिल्ली में 5 दिन तक सड़ता रहा पिता का शव, पुलिस के समझाने पर पहुंचे बेटे

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget