एक्सप्लोरर

दिल्ली: यमुना नदी में डूबने से मासूम बच्चे की मौत, अंधविश्वास या दुर्घटना? उठ रहे सवाल

Delhi News: दिल्ली में यमुना नदी में 11 वर्षीय स्पर्श डूब गया. यह हादसा उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद में हुआ, जहां वह अपने पिता के साथ नहाने गया था. कुछ लोगों का कहना है कि यह अंधविश्वास का नतीजा था.

दिल्ली में यमुना नदी में एक बार फिर से एक मासूम समा गया. उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद थाना इलाके के जगतपुर स्थित शनि श्याम घाट पर 11 साल का बच्चा नदी की तेज धारा में बह गया. परिवार की आंखों के सामने हुआ ये हादसा पूरे इलाके को गमगीन कर गया है. सवाल ये उठ रहा है कि क्या ये मौत अंधविश्वास का नतीजा थी या फिर तैराकी के शौक ने बच्चे की जान ले ली.

उत्तरी दिल्ली के जगतपुर स्थित शनि श्याम घाट पर उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब 11 साल का मासूम स्पर्श अपने पिता के साथ नहाने उतरा और देखते ही देखते यमुना की तेज धाराओं में बह गया. पिता ने भरसक कोशिश की, लेकिन लहरों की ताकत इतनी ज्यादा थी कि मासूम को बचाया नहीं जा सका.

हादसे की खबर मिलते ही वजीराबाद थाना पुलिस, एनडीआरएफ और बोट क्लब के गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची. बच्चे की तलाश के लिए घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला, लेकिन 24 घंटे बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया. नदी किनारे बैठा परिवार अब भी बेटे की एक झलक पाने की उम्मीद लगाए हुए है."

'बेटे का हाथ पिता से छूट गया और बेटा यमुना में बह गया'

हादसे के बाद सदमे में आया पिता अपने बेटे को बार-बार बचाने के लिए यमुना नदी में छलांग लगा रहा था और उसे ढूंढ कर बाहर निकालने की कोशिश कर रहा था. NDRF की टीम ने उसे पकड़र यमुना से बाहर किया और समझने की कोशिश की. वहीं इस घटना के बाद में यमुना में डूबे हुए 11 वर्षीय स्पर्श के पीड़ित परिजन चाचा ताऊ का कहना है बच्चा मानसिक रूप से बीमार था.

किसी तांत्रिक ने बोला था कि तीन महीने तक यमुना में नहलाओ, ठीक हो जाएगा. यमुना नदी में नहाने के लिए किसी तांत्रिक ने उनके माता-पिता को सलाह दी थी और उसी के कहने पर वह यमुना नदी में पिछले दो महीने से लगातार अपने बेटे को लाकर नहा रहे थे . वही कल नहलाते समय बेटे का हाथ पिता से छूट गया और बेटा यमुना में बह गया.

'कुछ पता नहीं चल पाया 11 वर्ष के स्पर्श का'

हालांकि पीड़ित मां ने इस दावे को खारिज किया है. उनका कहना है कि स्पर्श को तैराकी का शौक था और पिता उसे नदी में तैरना सिखा रहे थे. दुर्भाग्य से ये शौक उसके लिए जानलेवा साबित हुआ. किसी तांत्रिक का कोई मामला नहीं था. मेरा बेटा तैरना सीख रहा था. बस नदी की तेज मजधार थी और वो बह गया. इसके बाद वजीराबाद थाना पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची और 24 घंटे बीतने के बाद भी लगातार NDRF बोट क्लब की टीम द्वारा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. यमुना में डूबे हुए 11 वर्ष के स्पर्श का कुछ पता नहीं चल पाया.

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या मासूम अंधविश्वास की भेंट चढ़ा या फिर तैराकी का शौक उसकी जान ले गया? सच चाहे जो भी हो, लेकिन हकीकत यही है कि यमुना की लहरों ने एक परिवार से उसका नन्हा चिराग छीन लिया. बार-बार लोगों को यमुना नदी न जाने की सलाह दी जा रही है लेकिन यमुना नदी उफान पर होने के बाद भी लोग यमुना में नहा रहे हैं जिसकी वजह से कहीं ना कहीं लापरवाही यमुना संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की दिखाई दे रही है.

Input By : Asif Bobby
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'AAP इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं', दिल्ली में बैठक से पहले संजय सिंह का बड़ा बयान
'AAP इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं', दिल्ली में बैठक से पहले संजय सिंह का बड़ा बयान
Delhi Fire: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के मकान में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दिल्ली: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के मकान में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
झुलस रहा दिल्ली-NCR..., राजधानी के इस इलाके में पारा सबसे ज्यादा हाई, बारिश पर भी आया अपडेट
झुलस रहा दिल्ली-NCR..., राजधानी के इस इलाके में पारा सबसे ज्यादा हाई, बारिश पर भी आया अपडेट
युवाओं का उत्साह ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति, 'MY Bharat Youth Convention' में बोलीं CM रेखा गुप्ता
युवाओं का उत्साह ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति, 'MY Bharat Youth Convention' में बोलीं CM रेखा गुप्ता

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन'
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन'
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
Netflix Trending: ओटीटी पर आते ही छाई '29' साल के लड़के की लव स्टोरी, IMDb रेटिंग भी है धांसू
नेटफ्लिक्स ट्रेंडिंग फिल्म: ओटीटी पर आते ही छाई '29' साल के लड़के की लव स्टोरी, IMDb रेटिंग भी है धांसू
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget