एक्सप्लोरर

दिल्ली में वकीलों की हड़ताल खत्म, सरकार के आखिरी फैसले तक नहीं लागू होगा LG का आदेश

Delhi Lawyers Strike Ends: नई दिल्ली बार एसोसिएशन ने गुरुवार (28 अगस्त) को गृह मंत्री अमित शाह के एक प्रतिनिधि से मुलाकात के बाद जिला अदालतों में वकीलों की हड़ताल स्थगित कर दी.

दिल्ली में छह दिनों से चल रही वकीलों की हड़ताल गुरुवार (28 अगस्त) को खत्म हो गई है. नई दिल्ली बार एसोसिएशन को गुरुवार (28 अगस्त) को गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से आश्वासन मिला जिसके बाद हड़ताल खत्म करने की घोषणा की गई. वहीं, दिल्ली पुलिस की तरफ से स्टेटमेंट जारी किया गया है और कहा गया है कि एलजी द्वारा 13 अगस्त के नोटिफिकेशन पर सरकार द्वारा आखिरी फैसला लेने तक यह व्यवस्था लागू नहीं होगी. दिल्ली के पुलिस थानों से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये गवाही देने के अनुमति देने के दिल्ली के LG के नोटिफिकेशन के खिलाफ वकील हड़ताल पर थे.

नई दिल्ली बार एसोसिएशन (एनडीबीए) की ओर से जारी एक संदेश में कहा गया, "यह सूचित किया जाता है कि उपराज्यपाल की ओर से जारी 13 अगस्त की अधिसूचना के खिलाफ लगातार मजबूत आंदोलन के बाद गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री के प्रतिनिधि के साथ एक बैठक हुई." 

गृहमंत्री अमित शाह बार के प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात

एनडीबीए सचिव तरुण राणा ने कहा, ''दिल्ली पुलिस कमिश्नर की ओर से एक बयान जारी कर स्पष्ट किया गया कि सभी हितधारकों की बात सुनने के बाद ही नोटिफिकेशन को लागू किया जाएगा.''

एनडीबीए सचिव तरुण राणा ने क्या कहा?

नई दिल्ली बार एसोसिएशन के सचिव तरुण राणा ने आगे कहा, ''लिखित सकारात्मक प्रतिक्रिया के मद्देनजर, चल रहे आंदोलन, उपराज्यपाल भवन के सामने शुक्रवार (29 अगस्त) को निर्धारित प्रदर्शन और दिल्ली की सभी जिला अदालतों में काम से परहेज करने का आह्वान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ चर्चा और विचार-विमर्श के अंतिम परिणाम आने तक स्थगित किया जा रहा है. 

22 अगस्त से वकीलों ने शुरू की थी हड़ताल

दिल्ली के उपराज्यपाल की ओर से जारी नोटिफिकेशन के बाद, जिला अदालतों के वकीलों ने 22 अगस्त को हड़ताल शुरू कर दी थी. इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में सभी जिला अदालतों में कामकाज पूरी तरह ठप पड़ गया था. इस दौरान वकीलों ने उपराज्यपाल का पुतला भी फूंका था और नोटिफिकेशन को वापस लेने की मांग की थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
दिल्ली: अशोक विहार के पार्क में चाकूबाजी, युवक की मौत, हमलावर फरार
दिल्ली: अशोक विहार के पार्क में चाकूबाजी, युवक की मौत, हमलावर फरार
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली: शराब के लिए पैसे मांगे, इनकार पर हथौड़े से की मां की हत्या
दिल्ली: शराब के लिए पैसे मांगे, इनकार पर हथौड़े से की मां की हत्या

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget