एक्सप्लोरर

दिल्ली: यमुना के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई टेंशन, इन इलाकों के लोगों को सबसे ज्यादा खतरा

Yamuna River Alert: यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है, ओल्ड रेलवे ब्रिज के पास जलस्तर 204.79 मीटर तक पहुंच गया, जो कि खतरे के निशान से ऊपर है. इससे प्रशासन की चिंता बढ गयी है.

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से यमुना रौद्र रूप लेती नजर आ रही है. ओल्ड रेलवे ब्रिज के पास आज सुबह यमुना का जलस्तर 204.79 मीटर तक पहुंच गया, जो कि खतरे के निशान से ऊपर है. इससे न केवल प्रशासन की चिंता बढ गयी है, बल्कि यमुना किनारे बसे हजारों लोगों की नींद भी उड़ गयी है.

आज हरियाणा के स्थित हथिनी कुंड बैराज से 36,409 क्यूसेक पानी छोड़ा गया और यह सिलसिला रुक-रुक कर जारी है. इस जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि पिछले कुछ घंटों में हरियाणा से प्रति घंटे 36,000 से 41,000 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा जा रहा है. इसका प्रमुख कारण उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही मूसलधार बारिश है, जिससे यमुना के जलग्रहण क्षेत्र में जल का प्रवाह बहुत तेजी से बढ़ा है.

प्रशासन ने लोगों से की सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील

दिल्ली में यमुना का पानी जिस रफ्तार से बढ़ रहा है, वह स्थिति को और गंभीर बना रहा है. इस पर प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है. प्रभावित क्षेत्रों में अनाउंसमेंट करके लोगों को बताया जा रहा है कि, वे सुरक्षित स्थानों की ओर चले जाएं. लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील के साथ यह भी कहा जा रहा है कि, वे अपने कीमती और जरूरी सामानों एवं दस्तावेजों को भी साथ ले जाएं.

इन इलाकों के लोगों को सबसे अधिक खतरा

यमुना किनारे बसे निचले इलाकों, जैसे यमुना बाजार, मजनू का टीला, ओखला और उस्मानपुर में रहने वाले लोग सबसे ज्यादा खतरे में हैं. प्रशासन ने राहत एवं बचाव दलों को सक्रिय कर दिया है. इसके साथ ही, एनडीआरएफ की टीमें भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. कुछ स्थानों पर नावों की व्यवस्था की गई है ताकि जलभराव की स्थिति में फंसे हुए लोगों को निकाला जा सके. इस बीच बीते वर्षों के दौरान हुई स्थित को देखते हुए प्रशासन इस बार और भी अलर्ट मोड़ पर है.

बीते साल से गंभीर हो सकती है इस बार की स्थिति

इसके साथ ही पिछले साल यमुना के जलस्तर ने 208.66 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिससे राजधानी के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे. इस बार भी बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा, जिससे यह आशंका प्रबल होती जा रही है कि, स्थिति पहले से भी गंभीर हो सकती है.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget