एक्सप्लोरर

Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्पीड लिमिट तय, एक हजार से अधिक गाड़ियों का कटा चालान

ठंड में कोहरे और धुंध के प्रभाव के कारण बड़ी संख्या में सड़क दुर्घटनाएं होती रही हैं. इस वजह से ये पहल की गई है. यमुना एक्सप्रेस वे पर लोगों को स्पीड लिमिट को लेकर जाकरुक भी किया जा रहा है.

Yamuna Expressway News: उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है, ऐसे में सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार और जिम्मेदार विभाग की तरफ से अब कड़े नियम लागू किए गए हैं. ग्रेटर नोएडा और आगरा के बीच बने 165.5 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार (15 दिसंबर) से निर्धारित गति से गाड़ी चलाने का नियम लागू किया गया. इसका उल्लंघन करने पर जुर्माने का प्रावधान तय कर दिया गया था. बुधवार को यमुना एक्सप्रेस-वे पर 1 हजार से अधिक गाड़ियों का चालान कट चुका है, जिन्होंने गति सीमा का उल्लंघन किया है. गुरुवार को भी रिपोर्ट मिलने तक भारी संख्या में यमुना एक्सप्रेस वे पर गाड़ियों के चालान काटे गए हैं.

क्या है स्पीड लिमिट?

यमुना एक्सप्रेस वे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा यमुना एक्सप्रेस-वे पर 15 दिसंबर 2022 से 15 फरवरी 2023 तक नई स्पीड लिमिट तय की गई थी. इसके अनुसार इस एक्सप्रेस-वे पर हल्के वाहनों को 80 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहनों को 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ही चलने की अनुमति थी. इसका उल्लंघन करने पर 2 हजार रुपया जुर्माना लगाने का नियम लागू किया गया था. बुधवार को 1 हजार से अधिक वाहनों का ओवर स्पीड की वजह से चालान कटा. एक अनुमान के मुताबिक लगभग 50 हजार से अधिक वाहन प्रतिदिन यमुना एक्सप्रेस-वे से गुजरती है. बीते वर्षों में देश के कई एक्सप्रेस-वे पर ठंड में कोहरे और धुंध के प्रभाव के कारण बड़ी संख्या में सड़क दुर्घटनाएं होती रही हैं, जिसको देखते हुए एक्सप्रेस वे पर इन दिनों एक विशेष गति सीमा तय की जाती है.

Delhi Night Shelters: दिल्ली के रैन बसेरों की कैसी है हालत? यहां पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट

वाहन चालकों को किया जा रहा जागरूक

सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए सरकार, जिम्मेदार विभाग और अनेक सामाजिक संस्थाएं भी अब वाहन चालकों और लोगों को जागरूक करती है. वैसे ठंड के दिनों में सड़क हादसों की संख्या बढ़ जाती है. यमुना एक्सप्रेस-वे पर लागू हुए गति सीमा को लेकर वाहन चालकों को जागरूक भी किया जा रहा है. टोल प्लाजा हो या बोर्ड स्क्रीन के माध्यम से गति सीमा का उल्लंघन न करने और नियंत्रित होकर वाहन चलाने के लिए अपील की जा रही है. अब देखना होगा कि स्पीड लिमिट तय करने के बाद यमुना एक्सप्रेस वे पर होने वाले हादसों पर कितना काबू पाया जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कमानी ऑडिटोरियम में इलेषा सिंह का गरिमामय कुचिपुड़ी रंगप्रवेशम्
कमानी ऑडिटोरियम में इलेषा सिंह का गरिमामय कुचिपुड़ी रंगप्रवेशम्
पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर पाइपलाइन से सप्लाई
पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर पाइपलाइन से सप्लाई
दिल्ली में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 2.9 थी तीव्रता
दिल्ली में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 2.9 थी तीव्रता
दिल्ली-NCR में गर्मी से मिलेगी राहत, पूरे हफ्ते सुहाना रहेगा मौसम
दिल्ली-NCR में गर्मी से मिलेगी राहत, पूरे हफ्ते सुहाना रहेगा मौसम

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
How to Store Roti: रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
Embed widget